एम.जी. पब्लिक स्कूल में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् संकल्प शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ साथ उनके कुशल नेतृत्व में ज्ञान अर्जित करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में गुरूवार को भारत विकास परिषद् संकल्प शाखा के पदाधिकारियों के द्वारा गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथि के रूप में विद्यालय प्रांगण में पहुंचे भारत विकास परिषद् संकल्प शाखा के कार्यक्रम संयोजक जगदीश पालीवाल, शाखा अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, शुभ्रा गुप्ता और शिशुकांत गर्ग का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  सुमित बजरंगी के घर पुलिस दबिश से भड़के समर्थक, शिवचौक पर हंगामा


समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग के सभी शिक्षकों का वंदन करते हुए संकल्प शाखा परिवार की ओर से शिक्षिका रितु शर्मा एवं सोनू देवी को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के टॉपर बच्चों में छात्र हर्ष राठी, छात्रा आन्या अग्रवाल, शशि और वैष्णवी गुप्ता का भी अभिनंदन कर उनको स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवबन्द के प्रागंण में स्थापित 50 बेड अस्पताल एवं नये ओ०पी०डी० कक्ष का कुंवर ब्रजेश सिंह,
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *