खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नवगठित खालापार कोतवाली पुलिस ने अपना पहला एनकाउंटर करने के साथ ही बड़ा गुडवर्क किया है। पुलिस टीम ने फायरिंग करते बदमाशों को जवाब देने के लिए गोलियां चलाई तो तीन शातिर चोर घायल हो गये। इनके कब्जे से पुलिस ने 55 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के चांदी और सोने के जेवरात के साथ ही नगदी और धारदार हथियार, अवैध असलाह और बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों के द्वारा यूपी के विभिन्न जनपदों के साथ ही देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इसके साथ ही शहर कोतवाली में हुई चोरी की वारदात का भी खुलासा किया गया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/ वारण्टी अपराधियो के विरु( चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे थाना खालापार पुलिस द्वारा मुठभेड के उपरान्त 03 शातिर अभियुक्तों को अलग-अलग जनपद एवं राज्यों से चोरी के सफेद धातू के आभूषण लगभग 8 किग्रा., पीली धातू के आभूषण लगभग 690 ग्राम, 02 तमंचे देशी 315 बोर, कारतूस, 01 मो0सा0 पल्सर रंग काला नम्बर यूपी 70 जी डब्लू 8583, 06 मोबाईल फोन अलग अलग कम्पनी के, 01 उस्तरा व 01 तलवार तथा चोरी के कुछ नगद रूपयें के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार, उप निरीक्षक रामवीर सिंह, हैड कांस्टेबल शिवओम भाटी, अनिल कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, गवेन्द्र चैकिंग कर रहे थे। थाना खालापार क्षेत्र मामूर होकर काली नदी पुल शामली बाईपास रोड पर चैकिंग कर रहे थे तो चैकिंग के दौरान काली नदी पुल शामली बाईपास रोड पर एक पल्सर मोटरसाईकिल को रूकने का इशारा किया गया तो नही रूके जिनका पीछा किया गया तो मोटर साईकिल सडक पर ही छोड कर जंगल की तरफ भागने लगे और लगातार पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे तो जबाबी कार्यवाही में एवं आत्मरक्षार्थ में पुलिस बल द्वारा की कार्यवाही में तीन बदमोशों को गोली लगने पर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, इनमें मुर्शरफ पुत्र भूरा दुधिया निवासी चिडियापुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर, अंसार खान पुत्र साबिर खान निवासी निचरौली थाना सिविल लाईन दतिया जिला दतिया मध्यप्रदेश, नूर मौहम्मद पुत्र मौ. उमर निवासी ग्राम बुरहानदीनपुर थाना कोतवाली बिजनौर शामिल रहे। जिनके कब्जे से अलग अलग जनपद एवं राज्यों से चोरी के करीब 55 लाख रुपये कीमत से ज्यादा के चांदी और सोनू के जेवरात बरामद किये गये हैं। पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र एवं अन्य थानों एवं जनपदों एवं राज्यों मे चोरी एवं नकबजनी की घटना का इकबाल किया गया है तथा बताया गया कि है उनके द्वारा चांडिल बाजार जमशेदपुर झारखण्ड से भी सोने व चांदी के आभूषण चोरी किये गये हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर बदमाशों में नूर मौहम्मद का बड़ा लम्बा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बरेली, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, अमरोहा के अलावा छत्तीसगढ़ और हैदराबाद में 35 मुकदमे दर्ज हैं। 

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में चला योगी बाबा का बुल्जोडर...ढह गया निर्माण

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–शहर में हर कदम लगे अवैध होर्डिंग और यूनीपोलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया

Read More »