PRAMOTION-पालिका के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी के दामाद शिवम बने स्क्वाड्रन लीडर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी के दामाद शिवम त्यागी का वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर प्रमोशन हो गया है। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यालय में शिवम त्यागी की वर्दी पर जब स्क्वाड्रन लीडर बनने के लिए नई फीत और स्टार लगाये तो इस तरक्की के कारण शिवम त्यागी के लिए दोनों परिवारों में खुशी की लहर छाई नजर आई है।

पालिका के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी के दामाद शिवम त्यागी वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत रहे हैं। अब उनका स्क्वाड्रन लीडर के पद पर प्रमोशन होने से हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। प्रमोशन के बाद शिवम त्यागी को उनके विभागीय अधिकारियों के द्वारा बधाई देने के साथ ही उन्हें नये पद के अनुरूप वर्दी पर फीत और स्टार लगाई गई। गोपाल त्यागी की पुत्री इंजीनियर वीनस त्यागी की शादी 2 दिसंबर 2022 को शिवम त्यागी निवासी जड़ौदा पांडा जनपद सहारनपुर के साथ हुई थी। शिवम के पिता अशोक कुमार त्यागी एक मल्टीनेशनल कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर कानपुर में कार्यरत हैं, इसी के चलते उनके द्वारा पैतृक गांव से परिवार को लेकर कानपुर में वर्षों से रह रहे हैं। अशोक कुमार की पत्नी इन्द्रा त्यागी नावला खेड़ी की मूल निवासी हैं, उनके पिता बीडीओ थे।

गोपाल त्यागी की पुत्री वीनस ने कम्प्यूटर साइंस में बी.टेक किया है, तो उनके पति शिवम त्यागी भी आईआईटी भोपाल से बी.टेक मैकेनिक की डिग्री रखते हैं। उन्होंने एक कंपनी में जॉब भी की। इसके बाद उनका वायुसेना में चयन हो गया था। वीनस भी अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सर्विस करती रहीं, लेकिन शादी के बाद पति की इच्छा पर वीनस ने अपनी सर्विस छोड़करर गृहस्थी संभालने का काम किया। उन्होंने फ्लाइंग ऑफीसर के रूप में वायुसेना को ज्वाइन किया था। इसके बाद उनका प्रमोशन फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ और अब उनको दूसरा प्रमोशन स्क्वाड्रन लीडर के पद पर मिला है। अब उनका लक्ष्य वायुसेना में अगला प्रमोशन पाकर विंग कमांडर बनने का है। शिवम त्यागी की पोस्टिंग वेस्ट बंगाल में पानागढ़ एयर फोर्स स्टेशन पर है। शिवम अपनी पत्नी के साथ वहीं पर रह रहे हैं, जबकि उनके माता पिता और अन्य परिजन कानपुर में निवास करते हैं। एक जुलाई 2024 को उनकी पदोन्नति फ्लाइट लेफ्टिनेंट से स्क्वाड्रन लीडर पद पर हुई है। इस पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है। शिवम की इस तरक्की से दोनों परिवारों में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। गोपाल त्यागी ने भी दामाद के प्रमोशन पर हर्ष व्यक्त करते हुए ईश्वर का आभार प्रकट किया है। 

इसे भी पढ़ें:  अजय बालियान को पुष्प अर्पित करने रसूलपुर में उमड़े लोग

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »