मुजफ्फरनगर। कूडा लेकर जा रहे नगर पालिक के ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिये भिजवाया। पुलिस मामेल की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बारिश के बाद नगर पालिका का ट्रक कूडा लेकर जा रहा था। इसी दौरान कूडा लेकर जा रहे ट्रक ने चरथावल के मौहल्ला चैहट्टा निवासी नसीम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने तत्काल उठाकर एक दुकान में लिटाया, लेकिन कुछ देर बाद ही घायल नसीम ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर परीक्षण के लिये भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन मंे जुटी है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका ने एक प्राइवेट कम्पनी को ट्रक ठेके पर दिया हुआ है। पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है।

देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध
देवबंद। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि रात के समय घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मोहल्ला पठानपुरा बेरियान, नाले के पास का है। यहां रहने वाले दिलावर पुत्र स्वर्गीय आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसे भी पढ़ें: कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशततहरीर के अनुसार, 4/5





