जय श्रीराम का जयकारा लगाने पर हिस्ट्रीशीटर ने की भाकियू नेता की हत्या, फायरिंग, पथराव

उन्नाव। उन्नाव के शुक्लागंज में भाकियू नेता की ईंट-पत्थर से हमलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 22 जनवरी को भंडारे के लिए चंदा मांगने के दौरान हमला करने का आरोप है। लोगों ने नवीन गंगापुल पर जाम लगा दिया। पत्नी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छोटे भाई समेत कई को पुलिस ने उठा लिया। उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोताखोर में रविवार को हिस्ट्रीशीटर काले खां और उसके मिलने वालों ने ईंट-पत्थर से हमला कर भाकियू (अराजनैतिक) नेता विनोद कश्यप (40) की हत्या कर दी। हमले में उनके छोटे भाई दुर्गाशंकर कश्यप भी घायल हुए। आरोप है कि वे लोग प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन होने वाले भंडारे को लेकर चंदा एकत्रित कर रहे थे। जब काले खां के मोहल्ले में पहुंचे तो उसने चंदे के पैसे छीनने का प्रयास किया। विरोध पर दोनों पक्ष आमने-सामने आए। धार्मिक नारेबाजी के दौरान पथराव हो गया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पुलिस ने हत्या और बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी के छोटे भाई समेत कई हमलावरों को उठाया है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने नवीन गंगा पुल पर जाम लगा दिया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ला निवासी दुर्गाशंकर कश्यप उर्फ बउवा ने बताया कि रविवार को दिन में 11 बजे दीपोत्सव व भंडारे के लिए चंदा मांगने निकले थे। पास के गोताखोर मोहल्ले में चंदा मांगने के दौरान धार्मिक नारे लगाए जाने का गोताखोर मोहल्ले के हिस्ट्रीशीटर काले खां ने विरोध किया और उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर उनके बड़े भाई विनोद कश्यप ;40द्ध बीच-बचाव करने पहुंचे। इस बीच वहां मारपीट शुरू हो गई। हिस्ट्रीशीटर काले खां ने साथियों के साथ मिलकर उन पर व विनोद पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वह किसी तरह वहां से भागकर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। दुर्गाशंकर का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर जाने के बजाए उनसे तहरीर लिखवाकर लाने की बात कहती रही। काफी देर बाद पुलिस पहुंची तब तक हमलावर विनोद को पीट-पीट कर बेदम कर चुके थे। आरोप है कि हमलावरों ने इस बीच फायरिंग भी की, जिससे विनोद के पेट में छर्रे भी लगे। मौके पर पहुंचे गंगाघाट कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उर्सला अस्पताल में डाक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *