पंजाब में रेल रोको आंदोलन: छह जिलों में ट्रैकों पर डटा किसान मजदूर मोर्चा…. मोगा में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

अमृतसर- किसान मजदूर मोर्चे के अनुसारए पहले चरण में अमृतसरए गुरदासपुरए फिरोजपुरए मोगाए संगरूर और सुनाम सहित छह स्थानों पर रेल यातायात रोका गया है। पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों के बाहर चल रहे धरने भी जारी रहेंगे।

मोगा में अपनी मांगों को लेकर केकेएम चैप्टर पंजाब से जुड़ी आठ अलग.अलग किसान जत्थेबंदियों ने गांव महेश्वरी संधूया में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों को रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास कियाए लेकिन किसान पुलिस की बैरिकेडिंग को पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने में सफल रहे और वहां धरना शुरू कर दिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर किसानों और पुलिस के बीच धक्का.मुक्की भी हुई। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  NIRDHAN KE BHAGWAN-गरीबों को भोजन और लावारिसों की अंत्येष्टि, महेश का जीवन समाज को समर्पित
Share This Article