MUZAFFARNAGAR-नकली करेंसी के साथ नेशनल खिलाड़ी सहित दो दबोचे

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर एटीएस के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ा गुडवर्क किया है। पुलिस ने दो शातिर जालसाजों को दबोचकर नकली करेंसी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर एटीएस और मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 500 के नकली करेंसी चलाने के आरोप में दो शातिरों फुलेन्द्र और सद्दाम को गिरफ्तार किया है, इनके पा से 77500 रूपये की जाली करेंसी बरामद की गई है। ये लोग मार्किट में इस नकली करेंसी से खरीदारी का प्रयास कर रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि फुलेन्द्र एथलीट है और नेशनल स्तर का खिलाड़ी भी रह चुका है। उसने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक भी जीत हैं। फुलेन्द्र पिछले दिनों स्थानीय स्पोटर्स स्टेडिय में एथलीट के लिए कोच के रूप में भी अपने सेवाएं प्रदान कर चुका है। इनके कब्जे से कुछ दस्तावेज और बाइक बरामद करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  लावारिसों की वारिस शालू सैनी बनी गरीब परिवार का सहारा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *