हसन परिवार से चौथी सांसद बनीं इकरा

मुजफ्फरनगर। जनपद शामली की कैराना लोकसभा सीट की सियासी जंग हमेशा ही दिलचस्प रही है। ज्यादातर इस सीट की सियासत हसन और हुकुम परिवारों के बीच ही सिमटती रही है, लेकिन इस लड़ाई में हसन परिवार ने बड़ा इतिहास रचा है। इस परिवार से लोकसभा चुनाव 2024 में चौथा सांसद चुना गया है। जबकि परिवार के चार लोग पांच बार सांसद बने हैं। अपने दादा, पिता और मां के बाद इकरा मुनव्वर हसन हसन परिवार से चौथी सांसद निर्वाचित हुई हैं। उनकी मां तबस्सुम हुसन दो बार इस सीट से सांसद बनीं हैं। भाई नाहिद हसन तीन बार से कैराना विधानसभा सीट से विधायक हैं। इकरा ने अपने भाई को 2022 का चुनाव अपने दम पर ही जिताने का काम किया था।

कैराना लोकसभा सीट का जिक्र आते ही हसन परिवार का नाम राजनीतिक में रसूख रखने वाले घरानों में शामिल हो जाता है। इकरा हसन के दादा ने पहली बार 1984 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। 1996 में उनके पिता मुनव्वर हसन ने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2009 और 2018 के उपचुनाव में उनकी मां तबस्सुम हसन सांसद बनी थी। परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पहली बार 2016 में जिला पंचायत का चुनाव पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्ममान एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान के सामने लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2017 में भाई नाहिद हसन ने विधानसभा का चुनाव लड़ा तो उसकी बागडोर संभाल ली थी। भाई की जीत में इकरा हसन का अहम योगदान था। 2022 के विधानसभा चुनाव में नाहिद हसन गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद थे, जो चुनाव की पूरी कमान उन्होंने अपने हाथ में ले ली थी। यहीं से उनका राजनीतिक कौशल और कुशल प्रबंधन सभी ने देखा। जेल में बंद रहते हुए भाई को उन्होंने विधायक बनवाया, जिसके बाद उनकी पहचान मजबूत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  SOCIAL WORK-शिव से क्रांति तक ललित ने पूरे किये सेवा के 31 साल

अखिलेश द्वारा कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी बना दिए जाने के बाद भाजपा-बसपा और सपा में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। क्षेत्र की जनता न सिर्फ उनकी सादगी की कायल थी बल्कि उन्हें बेटी की तरह प्यार भी दिखाया। क्षेत्र की जनता ने उन्हें बंपर मतों से जिताकर यह भी दिखा दिया कि इस भूमि के लिए बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। इकरा की शुरुआती शिक्षा भले ही कैराना में हुई हो, लेकिन उन्होंने 12वीं दिल्ली के क्वींस मेरी स्कूल से की थी। इसके बाद लेडी श्रीराम कालेज से ग्रेजुएशन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल लॉ एंड पालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी आफ लंदन से किया था। भाजपा हाईकमान ने विधायक प्रदीप चौधरी को वर्ष 2019 के कैराना लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया। प्रदीप चौधरी ने तबस्सुम हसन को 92 हजार वोट से हराकर विजय हासिल की। वर्ष 2024 में भाजपा हाईकमान ने फिर से प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप उतारा था। चुनाव में इकरा हसन का सीधा मुकाबला भाजपा-रालोद प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से था। भाजपा प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रयाद मौर्य के अलावा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी तक ने प्रचार किया था, लेकिन सपा प्रत्याशी इकरा हसन अकेले ही चुनावी मैदान में डटी रहीं। वह शहर से लेकर गांव और देहात की पगडंडियों पर अकेली ही चलीं और जीत की कहानी लिख दी। मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही इकरा हसन भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी पर भारी पड़ती नजर आई। उन्होंने 5 लाख 28 हजार 13 मत हासिल किए और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को रिकार्ड 69 हजार 116 वोट के अंतर से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद इकरा हसन अपने भाई नाहिद हसन के साथ शामली के नवीन मंडी में स्थित मतगणना स्थल पर जीत का प्रमाण पत्र लिया।

इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाई

मां और भाई का हिसाब किया चुकता

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2019 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने इकरा हसन की मां तबस्सुम को चुनाव में हराया था, जबकि प्रदीप इससे पूर्व 2012 के गंगोह विधानसभा चुनाव में इकरा हसन के भाई नाहिद हसन को भी हरा चुके थे। इकरा हसन ने कैराना लोकसभा सीट पर प्रदीप चौधरी को भारी मतों के अंतर से हराते हुए अपनी मां और भाई की हार का हिसाब-किताब भी चुकता कर लिया है। वर्ष 2012 में गंगोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रदीप चौधरी चुनाव मैदान में उतरे थे। उस समय हसन परिवार की तबस्सुम हसन, उनके बेटे नाहिद हसन बसपा में थे और गंगोह विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने के कारण हसन परिवार के नाहिद हसन को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गंगोह विधानसभा से चुनाव लड़ना पड़ा। इस विधानसभा चुनाव में प्रदीप चौधरी ने नाहिद को हराकर जीत हासिल की थी। तबस्सुम हसन और उनके बेटे नाहिद हसन सपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामकर प्रदीप चौधरी ने गंगोह से विधानसभा का चुनाव जीता था। इस चुनाव में प्रदीप चौधरी ने गंगोह विधानसभा में बसपा के नौमान मसूद को हराया था।

इसे भी पढ़ें:  बारिश के बाद साढ़े तीन घंटे जनता के बीच रही मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक ने नौकरी के नाम पर की ठगीहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई,

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यालय पर नगर विकास के

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री की नाराजगी के बाद तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता का खतौली से तबादलाहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक ने नौकरी के नाम पर की ठगीमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »