रोहाना टोल पर कब्जा कर फ्री कराया, अफसर पहुंचे

मुजफ्फरनगर। रोहाना टाल पर पिछले दिनों टोल कर्मियों और पत्रकारों के बीच हुए विवाद के बाद रविवार को पूर्व घोषणा के तहत सहारनपुर से आये पत्रकारों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने रोहाना खुर्द टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरना दिया और टोल को फ्री करा दिया। टोल पर कब्जे की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।

इसे भी पढ़ें:  जल निगम की लापरवाही पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराज

बता दें कि पिछले दिना रोहाना टोल से गुजरने के दौरान टोल शुल्क को लेकर कुछ पत्रकारों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया था। यहां पर पत्रकारों के साथ टोल कर्मियों के द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार के कारण अनेक संगठनों ने भी रोष जताया था। रविवार को संयुक्त प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। जिसके तहत सहारनपुर के पत्रकारों के समर्थन में भाकियू तोमर और दूसरे संगठनों के नेताओं ने टोल प्लाजा रोहाना पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। पहले एक लाइन को कब्जाया गया और फिर सभी लाइनों को टोल फ्री कर दिया गया। किसान नेता मांगेराम त्यागी भी धरने पर पहुंचे और पत्रकारों के साथ अभद्रता पर रोष जताया तथा टोल कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ सिटी ब्योम बिन्दल भी मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे लोगों से वार्ता कर उनको समझाने का प्रयास किया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  थार की छत पर नाचा था, कट गया 38 हजार 500 का चालान

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  पालिका व कंपनी के खिलाफ खालापार कोतवाली में

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  थार की छत

Read More »