हीट वेव के बीच वाटर कूलर-प्याऊ को परखने निकलीं मोनालिसा

मुजफ्फरनगर। हीट वेव और भीषण गर्मी के बीच बुढ़ाना क्षेत्र में वाटर कूलर की व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाएं परखने के लिए एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने भौतिक सत्यापन करते हुए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर प्याऊ और वाटर कूलर की स्थिति दयनीय मिली तो उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए पेयजलापूर्ति को सुचारू रखने पर बल दिया।

जिले में भीषण गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी द्वारा आमजन को राहत देने के दृष्टिगत विभिन्न जगह जाकर स्वयं औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा आवश्यक चिकित्सीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्राथमिक उद्देश्य से विभागों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया।

उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी द्वारा आम जन मानस की जनसुनवाई में समस्याएं सुनी जा रही है तथा शिकायतों का त्वरित रूप से गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने बढ़ती गर्मी में हीट वेव से आमजन को राहत दिलाने के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिसमें एसडीएम द्वारा नगर पंचायत बुढाना में लगे वाटर कूलर, प्याऊ आदि की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना को दिए।

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत वाटर कूलरांे का निरीक्षण किया गया है, जिसमें नगर पंचायत बुढाना में कुल 24 स्थानों पर वाटर कूलर लगे हुए हैं, जिस पर मेरे द्वारा सभी का निरीक्षण किया गया है। कुछ वाटर कूलर पर रेफ्रिजरेटर तकनीकी कारणों से खराब हो गए हैं। जिनको सही कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढ़ाना को दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी पाठशालाओं को बंद करने के खिलाफ सपाईयों ने किया प्रदर्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अब शिक्षक जानेंगे बच्चों के मन की बात, स्वास्थ्य विभाग ने दिया प्रशिक्षणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंचे मंत्री कपिल

Read More »