PALIKA IMPACT-तीन महीने में शहर के छह कूड़ा डलावघर बंद

मुजफ्फरनगर। शहर को स्वच्छता की ओर लाने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा की गई विशेष पहल का असर अब करीब तीन माह बाद दिखने लगा है। तीन महीने से शहरी सफाई व्यवस्था के लिए डोर टू डोर और कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी उठाने वाली दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी और पालिका प्रशासन ने बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शहरी क्षेत्र में उन छह कूड़ा डलावघरों को बंद कराने में सफलता पाई है, जो या तो विवादों से घिरे थे या फिर शहर के मुख्य मार्गों पर बने हुए थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को कंपनी की टीम ने शहर के रामलीला टिल्ला पहुंचकर छठा कूड़ा डलावघर बंद कराकर वहां पर सड़क पर कूड़ा डालने से रोकने के लिए 14 घंटे के लिए मोबाइल कॉम्पेक्टर और कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही आगामी दिनों में कुछ और कूड़ा डलावघरों को बंद कराने की योजना है। कंपनी और पालिका का प्रयास है कि कूड़ा उठने के साथ फिर सड़क पर कहीं नहीं गिरना चाहिए।

नगरपालिका परिषद् ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. नई दिल्ली के साथ अनुबंध किया है। 14 महीने के अनुबंध के लिए करीब 13 करोड़ रुपये पालिका खर्च करेगी। इसमें कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही शहरी क्षेत्र में बने डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान कंपनी को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कई विवादित और मुख्य मार्ग वाले कूड़ा डलावघर बंद कराने के लिए निर्देशित किया था, जिसको लेकर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बेहद संवेदनशीलता के साथ काम किया ओर उनकी पहल पर शहरी क्षेत्र के कूड़ा डलावघरों को बंद करने की एक मुहिम चलाई गई। सबसे पहले शहर का सबसे ज्यादा विवादित रुड़की रोड अस्पताल वाला डलावघर बंद कराया गया। इसके बाद शुक्रवार को रामलीला टिल्ला पर बना कूड़ा डलावघर भी बंद कराया।

एमआईटूसी कंपनी के सेकेन्ड्री वेस्ट प्वाइंट हैड कुलदीप सिंह शुक्रवार को अपनी टीम के साथ रामलीला टिल्ला पहुंचे और यहां पर बने डलावघर से कूड़ा उठवाने के साथ ही यहां पर एक मोबाइल कॉम्पैक्टर लगा दिया गया। यहां पालिका के साथ ही प्राइवेट सफाई कर्मचारी वार्डों से एकत्र कूड़ा सड़क पर ही डालने का काम कर रहे हैं। करीब डेढ़ दशक से लोग इसे बंद कराने की मांग करते चले आ रहे हैं।

कुलदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने 16 फरवरी से काम शुरू किया और अब तक करीब तीन माह में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ प्रज्ञा सिंह के मार्गदर्शन में शहर में छह कूड़ा डलावघरों को बंद कराया जा चुका है। इनमें जिला अस्पताल, बाला जी चौक राजवाहा रोड, आर्य समाज रोड, सूजडू चुंगी के पास सरकूलर रोड, भाजपा कार्यालय गांधी नगर और रामलीला टिल्ला शामिल हैं। रामलीला टिल्ला पर सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक 14 घंटे के लिए मोबाइल कॉम्पेक्टर और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यहां जो भी रेहडे वाला कूड़ा लेकर आयेगा, वो सीधे कॉम्पेक्टर में कूड़ा डालेंगे। सड़क पर नहीं गिरने दिया जायेगा। उनका कहना है कि कर्मियों को इसके लिए जागरुक किया जा रहा है। जब कंपनी ने काम करना शुरू किया था तो शहरी क्षेत्र में पालिका से उनको गारबेज वेटर प्वाइंट ;छोटे डलावघरद्ध सहित कुल 28 डलावघर सौंपे गये थे। कंपनी ने पालिका के साथ मिलकर अब तक 11 छोटे बडे़ डलावघर बंद कराये हैं, जिनमें छह बड़े डलावघर शामिल हैं अब शहरी क्षेत्र में पालिका के 17 डलावघरों से कंपनी कूड़ा निस्तारण करा रही है। कंपनी का प्रयास है कि आगामी दिनों में कुछ और डलावघर बंद कराये जायें।

इसे भी पढ़ें:  शराब पीने के दौरान विवाद में दलित युवक की पीटकर हत्या

बंद डलावघरों पर कूड़ा डालते पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना पांच हजार

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की ओर से शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए सख्ती के साथ काम किया जा रहा है। इसमें पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बंद कराये गये कूड़ा डलावघरों की निगरानी को लेकर कंपनी को सख्त निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन स्थानों पर कूड़ा डालने वालों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए पालिका प्रशासन के स्तर से कूड़ा डालने वाले व्यक्ति पर पांच हजार जुर्माना लगाकर वसूलने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए कंपनी ने भी प्रचार प्रसार शुरू करते हुए लोगों को जागरुक किया है। कंपनी के सेकेंड्री वेस्ट प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि ईओ के निर्देश पर कंपनी बंद किये गये डलावघरों की नियमित निगरानी करा रही है। आसपास के लोगों और सभासदों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, टीलामोड़ इलाके में शोक

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »