MUZAFFARNAGAR-23 मई को तितावी थाने पर भाकियू का धरना स्थगित

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह के भरोसे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव सहित 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में किये गये मुकदमे को लेकर बने आक्रोश के बीच ही राकेश टिकैत ने 23 मई के आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी से हुई वार्ता के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी, जिस कारण अभी फिलाहल आंदोलन स्थगित किया गया है, पुलिस ने अपने वादे के अनुसार काम नहीं किया तो किसान फिर से बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

बता दें कि 15 मई को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान समस्याओं को लेकर पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित तितावी थाना परिसर में एक धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसे लेकर एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकुर आनन्द के द्वारा 16 मई को एक तहरीर दी गयी जिसके आधार पर भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान और अन्य 11 लोगों को नामजद करते हुए 200 से 250 किसानों के विरू( मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इस प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक 17 मई को जागाहेडी स्थित मंदिर प्रांगण में की गयी, जिसमें समस्त पदाधिकारियों व किसानों ने निर्णय लिया कि पुलिस प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ आने वाली 23 मई को तितावी थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी क्रम में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए रविवार को भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल से अपने कार्यालय बुलाकर वार्ता की, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौण् राकेश टिकैत, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, मण्डल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा व अशोक कुमार शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल से इस प्रकरण व किसानों की सभी समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा के बीच एसएसपी ने कई मुद्दों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए भरोसा दिया कि पुलिस की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। इसी को लेकर भाकियू शीर्ष नेतृत्व ने 23 मइ को प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस ने जो कुछ किया वो निंदनीय है। किसानों की आवाज को दबाने नहीं दिया जायेगा। पुलिस प्रशासन तैयार है तो किसान भी तैयार बैठा है। आज एसएसपी ने बहुत ही दोस्ताना माहौल के बीच वार्ता की और भरोसा दिया कि किसानों के मुद्दों पर सकारात्मक और संवेदनशील होकर पुलिस काम करेगी। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर फिलहाल 23 मई का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देवबन्द पुलिस व आर ए एफ ने किया फ्लैग मार्च

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देवबन्द पुलिस व आर ए एफ ने किया फ्लैग मार्चस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल,

Read More »