ससुराल वालों पर लगाया जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खतौली। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए, गाड़ी न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिला दिया। विवाहिता की मां ने पति, ससुर, देवर, सास के खिलाफ दहेज उत्पादन का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बागपत के चंदीनगर पंछी निवासी नसरीन पत्नी मेहराजुद्दीन ने थाने मे दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मनाज का निकाह खतौली थाना क्षेत्र के गांव भूड में साकिब के साथ किया था। उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन लड़के वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में दो लाख तथा गाड़ी की मांग कर रहे थे, मांग पूरी न होने पर मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि 3 मई को दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के पति साकिब,ससुर जुल्फिकार, देवर व सास रशीदा ने मारपीट करते हुए जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिस कारण विवाहिता का उपचार चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *