कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, तेज प्रताप नहीं: रामगोपाल यादव

लखनऊ। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कन्नौज लोकसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे वह कल 12:00 बजे अपना नामांकन भरेंगे। बता दे कि अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से तेज प्रताप को प्रत्याशी घोषित किया था। तभी से यह अटकलें लग रही थी कि सपा अपना उम्मीदवार बदल सकती है। सपा इससे पहले भी बदायूं मेरठ मुरादाबाद गौतम बुध नगर में भी अपना उम्मीदवार बदल चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचार

समाजवादी पार्टी ने कन्नौज लोकसभा सीट से पहले तेज प्रताप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। तभी से चर्चा थी कि सपा मुखिया खुद अपनी पुरानी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। जब अखिलेश यादव से इस बात को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ” नामांकन के वक्त पता चल जायेगा।”

इसे भी पढ़ें:  कामबंद हड़ताल-सफाई कर्मियों ने MI2C कंपनी के बड़े कूड़ा वाहन रोके

सूत्रों का कहना है कि सपा कार्यकर्ता तेज प्रताप का नाम स्वीकार करने को तैयार नही थे। चर्चाओं और अटकलों के बीच बुधवार को सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कन्नौज से अखिलेश की उम्मीदवारी का ऐलान किया. आज तक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि, ‘पार्टी में कोई कंफ्यूजन नहीं है अब साफ है कि अखिलेश यादव चुनाव लड़ने जा रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकाली
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *