MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। शहर के एक मौहल्लो में किराये पर रह रहे व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पडौस में रहने वाले किरायेदार ने उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी पड़ौसी किरायेदार युवक के साथ जाने से पहले घर से जेवर और नकदी भी उठाकर ले गई है। पीड़ित ने पत्नी की जान माल की सुरक्षा कराने की अपील पुलिस से करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं विवाद के कारण एक महिला ने अपने भाई के साथ अपनी ससुराल पहुंचकर पति की खूब मरम्मत कर डाली। पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी और साले के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर के मौहल्ला कृष्णापुरी में किराये पर रहने वाले बिजेन्द्र पुत्र सरदारा ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बिजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वो जहां किराये पर रह रहा था, वहीं अजय गोयल भी किराये पर रहता था। अजय उनके परिवार से रंजिश रखता था। इसी कारण बिजेन्द्र ने करीब तीन माह पूर्व किराये का मकान बदल लिया था और दूर हो गया था। उसका आरोप है कि अजय गोयल उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पत्नी घर से सोने और चांदी के लाखों के जेवर के साथ ही 45 हजार रुपये नकद भी ले गई है। आरोप है कि पत्नी को ले जाने के बाद अजय ने बिजेन्द्र की साली को फोन कर धमकी दी है कि यदि पुलिस केस कराया तो जान से मार दिया जायेगा। बिजेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल पम्प पर घटतौली को लेकर हंगामा, पुलिस बुलाई

दूसरी ओर नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी दीन मौहम्मद पुत्र असगर ने अपनी पत्नी और रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दीन मौहम्मद ने अपनी पत्नी महकारा पर आरोप लगाया कि वो 22 मार्च को अपने भाई शाहरूख पुत्र महमूद निवासी गांव धामपुर छपार के साथ उसके घर आई और गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध किया तो दोनों भाई बहन ने मिलकर लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। उपचार कराने के बाद अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की तो पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग केशोदास आनन्द भवन निवासी रामलुभाया पुत्र सोनाराम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका दामाद बनकर उससे नकदी की ठगी कर ली है। रामलुभाया ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 06 अपै्रल को दोपहर के समय उसके मोबाइल फोन पर एक काॅल आई, फोन करने वाले व्यक्ति ने रामलुभाया के दामाद की आवाज में उनसे बात की और अपने आप को बड़ी परेशानी में बताते हुए तीन लाख रुपये की तुरंत मांग की। इसके बाद रामलुभाया ने नौ बार ट्रांजक्शन करते हुए फोन करने वाले फर्जी दामाद द्वारा दिये गये नम्बर पर 2.79 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिये। पैसा भेजने के बाद रामलुभाया को ठगी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात शातिर ठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बालाजी यात्रा में अपनी धमक जमाने आया रावण डीजे जब्त

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  टैण्डर निरस्त होने से नाराज सभासदों ने खोला मोर्चा, चेयरपर्सन से शिकायतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  टैण्डर निरस्त होने से नाराज सभासदों ने खोला मोर्चा, चेयरपर्सन से

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »