सिपाही और उसके दोस्त ने मुझे शराब पिलाई, थाने में फूट-फूटकर रोया युवक

मेरठ-  परतापुर निवासी युवक परिजनों के साथ थाने पहुंचा और बताया कि सिपाही उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया था। वहां एक होटल में उसके साथ यौन हिंसा की गई। आरोपी सिपाही सहारनपुर में तैनात है। सहारनपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही व उसके दो साथियों पर परतापुर निवासी एक युवक ने हरिद्वार के होटल में ले जाकर शराब पिलाकर यौन हिंसा का आरोप लगाया है। शनिवार को युवक परिजनों के साथ परतापुर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के द्वारा मामला हरिद्वार क्षेत्र का बताकर पीड़ित परिवार को वापस भेज दिया। परतापुर थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को वह किसी काम से रिठानी जा रहा था। इसी दौरान कार में सवार यूपी पुलिस में कार्यरत सहारनपुर के एक थाने में सिपाही ने उसे रोक लिया। सिपाही पीड़ित युवक का परिचित है, आरोप है कि कार में सिपाही के दो अन्य दोस्त भी सवार थे। तीनों उसे घुमाने के बहाने अपने साथ हरिद्वार ले गए। वहां एक होटल में तीनों ने युवक को शराब पिलाई। नशे में होने पर आरोपियों ने यौन हिंसा की।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे मोबाइल का पिन पूछ लिया। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट से यूपीआई के माध्यम से 12 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी पीड़ित को दो दिन हरिद्वार में रखने के बाद शुक्रवार सुबह परतापुर के घोपला मोड़ पर सड़क किनारे उतारकर चले गए। पीड़ित ने एक राहगीर का फोन लेकर परिजनों को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि उसने कुछ दिन पूर्व रिठानी स्थित एक प्लॉट 16 लाख रुपये में बेचा था। आरोप है कि तीनों उसके रुपये हड़पना चाहते थे लेकिन रुपया परिजनों के अकाउंट में थे। इसलिए वे निकाल नहीं पाए। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवक परतापुर थाने पहुंचा था। मामला हरिद्वार क्षेत्र का होने के कारण परिजन उसे हरिद्वार लेकर चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक...सगे भाई कर रहे थे यौन शोषण, मंगेतर को पता चला तो उठाया ऐसा कदम

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  इंडिगो संकट: तीसरे दिन 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द, क्रू शॉर्टेज से हजारों यात्री प्रभावितउनका

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में आधी रात मुठभेड़: बवाना में बदमाश आफताब को लगी गोलीग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने

Read More »