सम्भल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का भव्य आयोजन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिल

कहा-गुरुदेव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें जीवन में धर्म, भक्ति, सेवा और सद्पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा

मुजफ्फरनगर। धार्मिक आस्था, अध्यात्म और भक्ति के संगम से सराबोर सम्भल जनपद का कल्कि धाम सोमवार को उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा, जब यहां आयोजित कल्कि कथा में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ज्ञान, भक्ति और सेवा का संदेश देती इस कथा ने पूरे वातावरण को दिव्यता और सकारात्मकता से भर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड पर आए मंत्री कपिल देव

जनपद सम्भल स्थित पावन कल्कि धाम में आज दिव्य कल्कि कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति व्यक्त की।

राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस पावन आयोजन में सम्मिलित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की दिव्य, ओजस्वी, ज्ञानमयी और करुणापूर्ण वाणी में वर्णित कथामृत ने मन, बुद्धि और आत्मा को अद्भुत शांति और नवचेतना से आलोकित किया। उन्होंने आगे कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें जीवन में धर्म, भक्ति, सेवा और सद्पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरना

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन नजर आए, वहीं पूरे धाम में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। राज्यमंत्री ने कथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अपने अनुशासित, सृजनात्मक और प्रेरणादायी स्वरूप के कारण अविस्मरणीय बन गया। उन्होंने आयोजन समिति सहित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने आचार्य प्रमोद कृकृष्णम, कल्कि धाम परिवार और सभी सहयोगियों को इस दिव्य एवं भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक क्षण समाज को नई दिशा, नई चेतना और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के आशीर्वाद के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में कथा का रसपान किया और धार्मिक संदेशों को आत्मसात किया।

इसे भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक राड से लगा करंटः दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्पजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ‘आर्ई लव मोहम्मद’ के जवाब में ‘आर्ई लव महादेव’ बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »