टिकैत की सिसौली में महायज्ञ के प्रचार को निकले संत पर जानलेवा हमला

उप निरीक्षक ने आरोपी प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके साथी को पकड़ने का प्रयास किया, तो दोनों भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली कस्बे में धार्मिक आयोजन के प्रचार-प्रसार के दौरान एक संत पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। संत अपने सहयोगी संतों के साथ गांव-गांव जाकर महायज्ञ के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित कर रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। उप निरीक्षक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली कस्बे में महायज्ञ के प्रचार हेतु निकले संत महाराज जितेन्द्र गिरि और उनके हमराह साधु संतों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने संत को घेरकर मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। संतों के साथ मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उनकी जान बचाई। घटना के संबंध में भौराकलां थाने में तैनात उप निरीक्षक रामकिशन शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वे परीक्षा ड्यूटी के बाद थाना क्षेत्र में गश्त और जांच अभियान पर थे। इसी दौरान जब वे कस्बा सिसौली पहुंचे तो वहां भीड़ एकत्रित देखी।
पुलिस के अनुसार, कस्बा सिसौली निवासी प्रदीप उर्फ रविन्द्र पुत्र सतपाल तथा एक अज्ञात व्यक्ति संत महाराज जितेन्द्र गिरि पर हमला कर रहे थे। संत अपने अन्य संत साथियों के साथ महायज्ञ के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे थे। आरोप है कि दोनों हमलावरों ने संत को घेरकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। उप निरीक्षक के अनुसार, जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके साथी को रोकने तथा पकड़ने का प्रयास किया, तो दोनों भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। उप निरीक्षक की मौखिक तहरीर के आधार पर प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध आपराधिक कृत्य के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Also Read This

बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर युवा अधिवक्ताओं का सवाल

बार काउंसिल नियमों में बदलाव की मांग उत्तर प्रदेश की बार एसोसिएशनों में वार्षिक चुनाव से पहले तेज हो गई है। खतौली तहसील में विधि व्यवसाय कर रहे युवा अधिवक्ता अभिषेक गोयल ने अध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्र और लंबे अनुभव की अनिवार्य शर्त को अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नेतृत्व का आधार कार्य करने की क्षमता और संकल्प होना चाहिए, न कि केवल अनुभव के वर्ष। बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर अभिषेक गोयल का तर्क अभिषेक गोयल के अनुसार, देशभर में युवा वकील लंबे समय से वरिष्ठता के नाम पर थोपे जा रहे आयु और अनुभव के नियमों

Read More »

पीएम मोदी के मन की बात दे रही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणाः गौरव स्वरूप

बाजार में व्यापारियों के साथ बैठकर सुना ‘मन की बात’ का 13वां प्रसारण, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान

Read More »