मुजफ्फरनगर-हनुमान चौक पर टाटा मैक्स की टक्कर से महिला गंभीर घायल

लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए टाटा मैक्स के नीचे से महिला को बाहर निकाला। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए

मुजफ्फरनगर। मंगलवार सुबह दिन निकलते ही शहर के व्यस्ततम हनुमान चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि टाटा मैक्स लोडिंग वाहन ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों का हुजूम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद महिला टाटा मैक्स के नीचे फंस गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए टाटा मैक्स के नीचे से महिला को बाहर निकाला। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और टाटा मैक्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  25 लाख का 68 किलो गांजा बरामद, एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने बताया कि शामली रोड पर बल्लम हलवाई के सामने अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां सड़क का संकरा हिस्सा, भीड़भाड़ और वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं की वजह बनती है। इसके अलावा, इसी इलाके में एक सरकारी स्कूल भी स्थित है, जिससे सुबह-शाम बच्चों और अभिभावकों की आवाजाही रहती है। साथ ही पीछे स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले महिला-पुरुष भी अक्सर सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वाल्मीकि समाज के एक करोड़ पी गई जेएस एनवायरो!

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »