मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के नम्बर से युवती परेशान, करेगी पुलिस से शिकायत

एलडीबी चुनाव के लिए भाजपा जिला संयोजक एवं संयोजकों की लिस्ट में मुख्यालय से जारी हुआ गलत नम्बर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में इन दिनों भूमि विकास बैंक लि. के प्रतिनिधि पद पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी पूरी रणनीति के साथ चुनावी बिसात पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, इनमें से सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिला संयोजक और बैंकवार संयोजक नामित करते हुए पूरी टीम को उतारा था, इसमें एक संयोजक के नाम पर जारी किये गये फोन नम्बर से बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी। भाजपा की इस लिस्ट के कारण एक युवती की दिन का चैन और रात की नींद सभी कुछ खराब हो गया है, ये युवती भाजपा संगठन से हुई एक गलती के कारण गहरे तनाव में आ गई है और अब भाजपा की इस गलती के खिलाफ वो पुलिस शिकायत करने की बात कह रही है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर पूर्णः मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा में 3.44 लाख मतदाताओं के नाम कटे

दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर में भूमि विकास बैंक लि. के डेलीगेट्स के साथ ही चेयरमैन का चुनाव होना प्रस्तावित है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के द्वारा 15 जनवरी को जिला संयोजक और संयोजकों की सूची जारी की गई थी। इसमें पदाधिकारियों के मोबाइल फोन नम्बर भी जारी किये गये थे। भाजपा की ओर से इस चुनाव के लिए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह को जिला संयोजक बनाया गया और पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल को मुजफ्फरनगर, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र त्यागी को बुढ़ाना, गौरव पंवार को चरथावल, ऋषिराज वालिया को जानसठ और मनोज राजपूत को खतौली भूमि विकास बैंक प्रतिनिधि चुनाव के लिए संयोजक का दायित्व दिया गया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के द्वारा जारी की गई सूची में पार्टी नेताओं के मोबाइल नम्बर भी दिये गये, लेकिन इनको सत्यापित नहीं किया गया। यही लापरवाही भाजपा की एक बड़ी गलती साबित हुई है। हुआ यूं कि इस सूची में शामिल एक भाजपा नेता का जो मोबाइल नम्बर जारी किया गया, वो किसी युवती के पास है। इस नम्बर पर जब भी मीडिया या भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग सम्पर्क कर रहे हैं तो युवती के पास फोन जा रहा है। नयन जागृति संवाददाता ने भी इस संयोजक के सूची में दर्ज मोबाइल नम्बर पर चुनाव सम्बंधी जानकारी हासिल करने के लिए फोन किया तो युवती ने फोन उठाया। जब भाजपा नेता से बात करने के लिए कहा गया तो युवती भड़क उठी और भाजपा नेताओं को बुरा भला कहना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।

परेशान युवती का कहना है कि उसके पास दो तीन दिनों से लगातार फोन आ रहे हैं, दिन हो या रात कई फोन आने से वो परेशान है, सभी को मना कर चुकी है कि ये भाजपा नेता का फोन नम्बर नहीं है। वो मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी है। युवती ने आग्रह पूर्वक कहा कि यह फोन नम्बर भाजपा की जो भी जारी सूची है, उससे तत्काल हटवाया जाये। वरना वो इसके खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत करते हुए मानसिक रूप से परेशान करने के लिए कार्रवाई करेगी। सूची में गलत नम्बर दर्ज होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी का कहना है कि ये मानवीय गलती है और यदि ये नम्बर किसी युवती के पास चल रहा है तो हम सूची में दर्ज नम्बर को बदलवाने का काम करेंगे। अगर अनावश्यक रूप से अंजानी गलती के लिए किसी को परेशानी हुई है तो इसके लिए हम खेद भी व्यक्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  आज़म ख़ान का दर्द: "रात 3 बजे उठाया गया, लगा एनकाउंटर होने वाला है"

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »