चलती ट्रेन से युवती को दिया धक्का, गंभीर हालत में मेरठ रैफर

अस्पताल चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सोनू कुमार भी सूचना पर इमरजेंसी में पहुंचे और उन्होंने युवती से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली

मुज़फ़्फ़रनगर। रेलवे यार्ड में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती लावारिस हालत में गंभीर रूप से घायल पड़ी मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आरपीएफ को सूचना दी, जिसके बाद टीम पहुंचकर युवती को जिला अस्पताल ले गई।
डॉक्टरों के मुताबिक युवती को कई गंभीर चोटें आई थीं। होश में आने पर लड़की ने बताया कि चलती ट्रेन से किसी ने उसे धक्का दे दिया, जिसके बाद वह पटरी के पास जा गिरी और घायल हो गई। युवती की हालत नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। अस्पताल चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सोनू कुमार भी सूचना पर इमरजेंसी में पहुंचे और उन्होंने युवती से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा परिजनों को भी सूचित किया। बेहतर उपचार के लिए युवती को दरोगा सोनू कुमार ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए 108े एम्बुलेंस के माध्यम से मेरठ मेडिकल रेफर कराया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर 52 लाख का जुर्माना

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »