प्रशासनिक फेरबदलः एसडीएम निकिता शर्मा को मिला खतौली तहसील का चार्ज

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया कई एसडीएम का तबादला, खतौली से एसडीएम राजकुमार भारती जानसठ भेजे गये

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कई एसडीएम स्तर के अधिकारियों के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम पीसीएस अधिकारी निकिता शर्मा का रहा, जिन्हें अब खतौली तहसील का चार्ज दिया गया है। उनको दो माह पूर्व मंत्री अनिल कुमार के साथ बने विवादों के चलते हटाया गया था।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया। आदेश के अनुसार, एसडीएम मुख्यालय निकिता शर्मा को खतौली तहसील का चार्ज सौंपा गया है। वहीं, वर्तमान में खतौली में तैनात एसडीएम राजकुमार भारती को एसडीएम जानसठ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, जानसठ तहसील में एसडीएम न्यायिक पद पर कार्य देख रहे पीसीएस अधिकारी राहुल देव भट्ट को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। अब वे निकिता शर्मा के स्थान पर एसडीएम मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि निकिता शर्मा, जो पहले मुजफ्फरनगर सदर तहसील की एसडीएम थीं, उन्हें छह अगस्त को उनके पद से हटा दिया गया था। यह कार्रवाई तब हुई थी जब कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर एसडीएम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री ने अपने पत्र में लिखा था कि एसडीएम का व्यवहार न केवल जनप्रतिनिधियों के प्रति अनुचित है, बल्कि आम जनता के प्रति भी असंवेदनशील है। साथ ही यह आरोप भी लगाया गया था कि निकिता शर्मा ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर अवैध प्लॉटिंग को संरक्षण दिया, जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है। इन आरोपों के बाद शासन ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को जांच के आदेश दिए थे। जांच के उपरांत डीएम ने उन्हें एसडीएम सदर पद से हटाते हुए मुख्यालय का दायित्व सौंपा था। अब लगभग ढाई माह बाद, निकिता शर्मा को पुनः जिम्मेदारी देते हुए खतौली तहसील की एसडीएम बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  डकैतों ने चलाई गोली-पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दूसरा साथी गिरफ्तार

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »