अग्निवीर जीडी भर्ती पूरी, बारिश में मुजफ्फरनगर के युवाओं ने दिखाया जोश

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को मूसलधार बारिश के बीच मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान और स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के 900 से अधिक युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि देशसेवा का सपना किसी भी बाधा की चुनौती में नहीं ठहरता, सेना की वर्दी को हासिल करने के लिए मुजफ्फरनगर की चार तहसीलों से आये युवा पूरे जोश और उत्साह से बारिश के बीच ही जमकर दौड़े। इस दौरान यहां आये हर युवा की आंखों में वर्दी पहनने का जुनून साफ झलक रहा था, लेकिन अधिकांश युवाओं का सपना टूटा और वो निराश होकर नए अवसर का लक्ष्य लेकर वापस लौट गये। मुजफ्फरनगर के युवाओं के अवसर के साथ ही भारतीय सेना की अग्निवीर जीडी सैनिक की भर्ती पूरी हो गई। अब अग्निवीर टैक्निकल, ट्रेडसमैन और और क्लर्क एवं स्टोर कीपर के लिए भर्ती कराई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार

मुजफ्फरनगर में इन दिनों अग्निवीर सेना भर्ती का माहौल जोरों पर है। 22 अगस्त से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मंगलवार को जिले की चारों तहसीलों सदर, बुढाना, खतौली और जानसठ कृसे चुने गए 947 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। हालांकि इनमें से कुछ युवाओं का सपना 1600 मीटर की महज कुछ सेकेंड की दूरी से टूट गया, लेकिन उनका हौसला देखने लायक था। बारिश के बीच भर्ती स्थल पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने नियमों का पालन करते हुए दौड़, बीम और संतुलन जैसे सभी शारीरिक परीक्षण पूरे किए। सेना की ओर से इस बार व्यवस्थाएं पहले से अधिक सुदृढ़ की गई थीं। भर्ती स्थल पर पहली बार पक्के ट्रैक पर दौड़ करवाई गई, जिससे पिछली बार जैसी कीचड़ और चोट की स्थिति से युवाओं को राहत मिली।
भर्ती निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले (एआरओ मेरठ) ने बताया कि इस बार अग्निवीर योजना के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा में बेहतर प्रबंध किए गए हैं, जिससे युवाओं को कोई असुविधा न हो। मंगलवार को मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थियों के साथ ही अग्निवीर जीडी की भर्ती पूरी कर ली गई। बुधवार को इस भर्ती रैली में अग्निवीर टेक्निकल की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जिसमें 13 में से 11 जनपदों अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के कुल 1189 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा की शुरुआत सुबह 5 बजे से दौड़ के साथ होगी।
मुजफ्फरनगर में यह सेना की पांचवीं भर्ती प्रक्रिया है, और अग्निपथ योजना के तहत दूसरी। इस बार तकरीबन 17,000 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिन्होंने पहले लिखित परीक्षा पास की थी। भर्ती के शुरुआती वर्षों में अभ्यर्थियों को चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में दौड कराई जाती थी। 2022 की भर्ती में बारिश ने बड़ी बाधा पैदा की। स्टेडियम के कच्चे ट्रैक पर उनको कीचड़ में दौड़ना पड़ता था, जिससे कई घायल भी हुए। लेकिन इस बार सेना और जिला प्रशासन की सटीक तैयारी से युवाओं को राहत मिली है। नुमाइश मैदान के पक्के 400 मीटर के ट्रैक के कारण बारिश कोई बाधा नहीं बन पाई।

इसे भी पढ़ें:  मोरना में चल रहा बच्चों का अवैध अस्पताल, ग्रामीणों में रोष

Also Read This

‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

प्रयागराज- पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केशव प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम

Read More »

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »