अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला।
अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और पटका भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और विश्वास की देन है।
उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। अजीत राणा ने कहा, “पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान मिलेगा और मैं कार्यकर्ताओं के लिए दिन-रात मेहनत करता रहूंगा।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। चौधरी ओमपाल सिंह चेयरमैन समिति देवबंद ने कहा कि अजीत राणा लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है और कार्यकर्ताओं के दुख-दर्द को समझते हैं।
उनके अनुसार अजीत राणा के जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर चौधरी ओमपाल सिंह, अंग्रेस पवार, धनराज त्यागी, सोम कश्यप, सुरेश राठी, खेमकरण कश्यप, राकेश गर्ग, शुभम शर्मा, संजय सैनी, विपिन गर्ग, पूर्व सभासद संजय चौहान, शक्ति सिंह, शिवकुमार कश्यप, राजपाल जाटव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और सभी ने अजीत राणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।






