नदी में तब्दील दिल्ली की सडक पर राफ्टिंग करते दिखाई दिए भाजपा नेता

Update: 2021-09-11 12:35 GMT

नई दिल्ली। बारिश के बाद पानी पानी दिल्ली में जहां आम लोगों की मुसीबत बढ रही हैं वहीं भाजपा को केजरीवाल पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। दिल्ली के एक दिलचस्प वीडियो को इस समय सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

शनिवार की सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-तीन और शहर के तमाम हिस्सों में पानी भर जाने से दिल्ली बेहाल रही। बारिश के बाद कई सड़कों पर हुए जलजमाव ने लोगों की मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं। मथुरा जा रही एक बस पालम फ्लाईओवर के अंडरपास पर फंस गई। 40 यात्रियों को मुश्किल से निकाला गया।

दूसरी ओर लोगों ने बारिश का जमकर मजा लिया। दिल्ली में एमसीडी सिविक सेंटर के पास बारिश के बाद सड़क पर बने स्वीमिंग पूल में बच्चे बरसात के पानी में जमकर मस्ती करते दिखे। दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी इस दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में सड़क पर नाव चलाकर दिल्ली की हालत के लिए केजरीवाल सरकार पर कटाक्ष किया। पानी में राफ्टिंग करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Similar News