चार साल की मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Update: 2022-12-23 07:15 GMT

नईदिल्ली। भलस्वा डेयरी क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची एक पार्क के पास गंभीर अवस्था में पडी मिली। मासूम को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Similar News