दिल्ली विधानसभा में वंदे मातरम् के अपमान पर कार्रवाई के आदेश

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने गुरुवार को मुख्य सचिव से कहा कि मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बजते समय खड़े न होकर उसका अनादर करने वाले दिल्ली सरकार के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

Update: 2021-07-30 08:06 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पहले ही दिन गुरुवार को दिल्ली सरकार के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के अपमान को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

दिल्ली विधानसभा के सचिव राज कुमार ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि मनसून सत्र की शुरुआत के दौरान जब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् बजाया जा रहा था तब अफिसर्स गैलरी में बैठे दिल्ली सरकार के अधिकारी खड़े नहीं हुए, जिससे उसका अपमान हुआ। विधानसभा अध्यक्ष की इच्छा है कि छह अगस्त तक ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए और कार्रवाई के बारे में उन्हें भी सूचित किया जाए। सचिव ने इस अधिकारियों के कार्य को अपमानजनक बताया और सदन के अध्यक्ष की ओर से दोषी अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

Similar News