हाथरस पीड़िता के पिता की तबीयत बिगड़ी

हाथरस की पीड़िता के पिता की तबीयत ठीक नहीं है। उसके पिता को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है और वो ठीक नहीं हैं। लेकिन पीड़िता के पिता ने अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया।

Update: 2020-10-13 06:25 GMT

लखनऊ। हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप और मौत की शिकार युवती के पिता की हालत बिगड गई है।

बताया गया है कि युवती के पिता की तबीयत खराब हो गई है। प्रशासन परिवार की सुरक्षा पर खास ध्यान रख रहा है। हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ब्रजेश राठौर ने जानकारी दी कि हाथरस की पीड़िता के पिता की तबीयत ठीक नहीं है। उसके पिता को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है और वो ठीक नहीं हैं। लेकिन पीड़िता के पिता ने अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हाथरस पीड़िता के पिता के पास जाकर उनसे मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी लेगे।

Similar News