पत्नी की तेहरवीं के दिन पति की गला काटकर हत्या

Update: 2024-02-22 07:56 GMT

लखनऊ- महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी की तेरहवीं थी। सुबह वह घर से नित्यक्रिया के लिए निकला था। घर से 400 मीटर दूरी पर खेत के पास उसका शव पड़ा पाया गया। जिसका सर धड़ से अलग था। क्षेत्र के गांव सायपुर मजरा चंदनपुर निवासी अवध राम यादव (65) सुबह के समय नित्य क्रिया के लिए निकला था। उसका शव गांव के 400 मीटर दूरी पर खेती किनारे पड़ा मिला।जिसका सिर धड़ से अलग था। देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि धारदार हथियार से उसकी गर्दन को काटा गया है। मृतक की बहन नीतू पत्नी संदीप यादव का आरोप है कि उसके भाई संजीवन व संजीवन की पत्नी ने मिलकर ही हत्या कर दी है। बहन का आरोप है कि 16 बीघा जमीन थी जिसमें आधी जमीन संजीवन के पास थी। उसे शंका थी कि मृतक आधी जमीन नीतू को न दे दे। नीतू ने बताया की जब उसकी मां की तबीयत खराब थी तब मृतक पिता इलाज के लिए एक पेड़ बेचना चाहते थे। लेकिन आरोपी संजीवन ने पेड़ बेचने से मना कर दिया। वह विरोध करने पर बांका लेकर पिता को मारने के लिए भी दौड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Similar News