मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता पर हमले का खुलासा आठ आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को दबोचा एक बाल अपचारी भी रहा शामिल दो चार पहिया वाहन जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता और उनके साथियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसएचओ सिविल लाइन इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अभिषेक गोयल ने सिविल लाइन थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों दीपक सौरभ सैनी अनुज सैनी आशु सैनी तथा अन्य दो व्यक्तियों के साथ मौहल्ला कुन्दनपुरा से किराये की अर्टिगा कार से मेरठ जनपद के कस्बा लावड़ में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। विवाह स्थल पर कार चालक द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन किया जा रहा था। मना करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वापसी के दौरान चालक ने अपने 15-20 साथियों को फोन कर वसुंधरा अंडरपास के पास बुला लिया था शाम करीब 8 बजे जब अभिषेक गोयल किराये की अर्टिगा से वहां पर पहुंचे तो पहले से ही खड़े आरोपियों ने वाहन रुकवाकर गाली-गलौच की और लोहे की रॉड लाठी व डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के गले में कपड़ा व साफा डालकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
बताया कि अभिषेक गोयल भाजपा में सोशल मीडिया सैल में नगर संयोजक के पद पर कार्यरत हैं। भाजपा नेता पर हमले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया। गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा हमले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया। हमलावर आरोपियों में अब्दुल्ला पुत्र इस्माईल निवासी जामियानगर थाना खालापार, सावेज त्यागी पुत्र इसरार निवासी जामियानगर खालापार, सुभान पुत्र नवाब अहमद निवासी अंबा विहार खालापार, फैज राणा पुत्र वाहब निवासी कुंगर पट्टी ईदगाह रोड सूजडू, अदनान पुत्र हुसैन अहमद निवासी साउथ खालापार, अजीम पुत्र हुसैन अहमद निवासी जामियानगर गेट, हैदर पुत्र मास्टर तरीकत निवासी सूजडू और ताबिश पुत्र इकबाल निवासी सरवट शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से हमले में शामिल एक थार वाहन संख्या यूके 08 बीई 4210 और एक स्विफ्ट वाहन संख्या यूपी 12 एजे़ड 1010 को भी जब्त किया है। ये दोनों वाहन घटना में प्रयुक्त पाए गए। बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैज राणा के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें बलवा, चोरी, शस्त्र अधिनियम और धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऊधम सिंह, प्रशांत कुमार गिरि, सतेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल सुधीर कुमार अंकित कुमार, मोहित कुमार, पंकज कुमार और विवेक शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  बरसात से जलभराव और फसल बर्बादी पर भड़के किसान, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ घेराव की दी चेतावनी

Also Read This

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार भूमि पूजनपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »