अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे।

उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले गए थे।  डॉ. मोहम्मद फताली ने कहा, “हमने एक बड़ा नेता खो दिया है। वे हमारे आध्यात्मिक पिता थे, मानवता का बड़ा चेहरा थे और देशों की स्वतंत्रता व मानवीयता के प्रतीक थे। रमजान में उनकी शहादत होना बेहद दुखद घड़ी है।” उन्होंने कहा कि ईरान के लिए यह क्षण बेहद पीड़ादायक है, लेकिन देश अपने सिद्धांतों और विरासत के साथ आगे बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  India–US Trade Deal: अमेरिकी टैरिफ में बड़ी कटौती, भारतीय निर्यात को बूस्ट, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित

अंजुमन-ए-हैदरी की ओर से अयातुल्लाह खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा आयोजित की गई। इस सभा में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें के.सी. त्यागी, मिखाइल ज्येतसेव, डॉ. अली सादिक अब्दुल्लादी, डॉ अब्दुल माजिद हकीम इलाही और डॉ मोहम्मद फताली शामिल थे। यह शोकसभा अंजुमन-ए-हैदरी के मुख्य संरक्षक मौलाना सैयद कल्बे जवाद की ओर से आयोजित की गई थी। शोकसभा में बोलते हुए डॉ. मोहम्मद फताली ने भारत के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आने वाली पीढ़ियां इस आक्रामकता को नहीं भूलेंगी। हम फिर से खड़े होंगे और फिर से उभरेंगे। भारत के लोगों का धन्यवाद, जो इस दुख में हमारे साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें:  India vs Pakistan T20 WC 2026: पाकिस्तान के बहिष्कार पर BCCI ने क्या कहा?

हमारी सभ्यता के पुराने संबंध हैं और इतिहास में याद रखा जाएगा कि आपने सही का साथ दिया।”  इस दौरान के.सी. त्यागी ने कहा कि बहरीन और कतर पर हवाई हमलों को पूरे अरब जगत पर हमला नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए बना संयुक्त राष्ट्र संगठन आज कहीं दिखाई नहीं देता। उनके अनुसार स्कूलों पर हमले जैसी घटनाएं पहले नहीं होती थीं, लेकिन आज फिलिस्तीन जैसे क्षेत्रों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान की व्यवस्था किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। उन्होंने बताया कि देश में संवैधानिक व्यवस्था है और यही कारण है कि प्रणाली अब भी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी शहादत की विरासत है, इसलिए ईरान अब भी दृढ़ है और खड़ा है। पहले भी ऐसे हमले और युद्ध ईरान झेल चुका है, लेकिन अंत में जीत हमारी हुई क्योंकि सच हमारे साथ है।”

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की हवा में राहत, GRAP-4 हटाया गया

अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने सुरक्षा कर्मी से पूछा था कि अयातुल्लाह खामेनेई को किसी सुरक्षित शहर या बंकर में क्यों नहीं ले जाया जाता। इस पर सुरक्षा कर्मी ने बताया कि खामेनेई ने कहा था,  “जहां हमारी 9 करोड़ आवाम रहेगी, वहीं हम भी रहेंगे।” इस कथन को उनके समर्थक आज उनके साहस और जनता के प्रति समर्पण के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं।

Also Read This

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय वायुसेना का सफर: स्पिटफायर से राफेल तक, मिग-21 ने किया विदाई सलाम परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की,

Read More »