मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण की नींव रखी जा रही है , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर कर रहे हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईंट और निर्माण सामग्री लेकर स्थल पहुंचे और बेसिक स्ट्रक्चर तैयार करने में सहयोग दिया। कार्यक्रम को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बेलडांगा और रानीनगर थानाक्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 19 यूनिट्स, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की कई टीमें समेत कुल तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  चोर, उचक्के और हत्यारे बन सकते हैं नेता तो भगवाधारी क्यों नहीं: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

इससे पहले शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मस्जिद की नींव रखने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना राज्य प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके बाद प्रशासन और विधायक हुमायूं कबीर की टीम के बीच बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम को तय गाइडलाइनों के तहत कराने की सहमति बनी।

इसे भी पढ़ें:  साल 2025 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण आज भारत में दिखाई देगा | ब्लड मून 2025

हुमायूं कबीर ने पहले ही घोषणा की थी कि 6 दिसंबर को—अयोध्या में ढांचा गिराए जाने की 33वीं बरसी पर—वे बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। इस बयान के बाद TMC ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

कबीर के मुताबिक कार्यक्रम में सऊदी अरब से धार्मिक नेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल 25 बीघा क्षेत्र में फैला है, जहां 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। लगभग 400 लोगों के बैठने की जगह, और करीब 3 लाख के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार: "गैरजिम्मेदाराना बयानों को न करें तवज्जो"

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »