बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा सनातनी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का भव्य स्वरूपः कपिल देव

बालाजी जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा को लेकर मंत्री कपिल देव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुजफ्फरनगर। आगामी 2 अप्रैल मे बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली देश की सबसे बड़ी एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर आज बालाजी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक मे माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर समिति के संरक्षक भीम सैन कंसल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट, एक्शन विद्युत, नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुबह मंत्री कपिल देव ने श्री बालाजी धाम पहुंचकर कथा श्रवण किया और कथा के समापन पर सभी को बधाई दी। वो भजनों पर भक्तों के साथ जमकर झूमते नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसडीएम मोनालिसा ने छापा मारकर पकड़ा अवैध मिट्टी खनन

मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूरे यात्रा मार्ग पर विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी योजना बनाकर उसे सख्ती से लागू करने को कहा।

इसे भी पढ़ें:  बहन को पीटने से रोका तो जीजा ने कर दी साली-साढू की धुनाई

इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बालाजी जन्मोत्सव की यह शोभायात्रा हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का एक भव्य स्वरूप है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हों, ताकि हर श्रद्धालु सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्वक इस आयोजन में भाग ले सके। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएंगी और आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर हरी शंकर तायल, सुनील तायल, कुलदीप कुमार, रजत गोयल मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »