वो भूल गया यूपी में किसकी सत्ता है… बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा को CM योगी की चेतावनी

बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हालिया हिंसा को लेकर सख्त रुख अपनाया और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा पर सीधा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि “कल बरेली में एक मौलाना भूल गया कि प्रदेश में सत्ता किसकी है। उसे लगा कि वह जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो कर्फ्यू लगेगा और न ही कोई जाम होगा।”

योगी ने चेतावनी दी कि हिंसा फैलाने वालों को ऐसा सबक दिया गया है जिससे भविष्य की पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 से पहले प्रदेश में नाकेबंदी और कर्फ्यू जैसी स्थितियां आम थीं, लेकिन उनकी सरकार ने इस पर पूरी तरह रोक लगाई।

इसे भी पढ़ें:  अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने पुराने शासनकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था, माफिया और अपराधियों के साथ सत्ता सलाम ठोकती थी। यहां तक कि सत्ता के शीर्ष नेता अपराधियों के पालतू कुत्तों से हाथ मिलाकर गौरवान्वित महसूस करते थे।”

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और नारों को लेकर तनाव फैल गया। इसके बाद प्रशासन ने मौलाना तौकीर रजा को उनके ठिकाने फइक एंक्लेव (थाना बारादरी क्षेत्र) में नजरबंद कर दिया और शहरभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

मौलाना ने आरोप लगाया कि जैसे ही वे नमाज के लिए निकलने वाले थे, अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया और उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। उन्होंने इसे मुसलमानों के खिलाफ सख्ती बताया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के लिए उठाया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा न करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  हथियार तस्करी का सियासी गठजोड़, सामने आया एक नेता का नाम!

शहर में अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएफ (RAF) तैनात की गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »