शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जन्मदिन श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया

मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवा दल (रजि.) ने क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी का जन्मदिन धूमधाम और सेवा भावना के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी वाटिका स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर हुई, जहाँ सेवादारों ने सबसे पहले स्थल को गुब्बारों और तिरंगे झंडों से सजाया। इसके बाद प्रतिमा पर पुष्पमालाएँ अर्पित की गईं।

श्रद्धांजलि के उपरांत पूरी टीम शुक्रताल स्थित अपनाघर आश्रम पहुँची। यहाँ वर्तमान में 437 आवासित प्रभु रहते हैं, जिन्हें सड़क से रेस्क्यू कर लाकर नया जीवन और उपचार प्रदान किया जाता है। इस मौके पर सेवा दल ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की और अपने हाथों से भोजन परोसा।

सेवादल के चेयरमैन चौधरी नरेश अरोरा, जिलाध्यक्ष राकेश ढींगरा और जिला महामंत्री विकास कुमार अरोरा ने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे युवाओं ने अपनी जवानी देश की आज़ादी के लिए कुर्बान कर दी। वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का महान स्त्रोत हैं और उन्हें आदर्श मानना चाहिए।

कार्यक्रम में संरक्षक कस्तूरी लाल मलिक, राजकिशन बाठला, चेयरमैन चौ. नरेश अरोरा, अध्यक्ष राकेश ढींगरा, महामंत्री विकास कुमार अरोरा, कोषाध्यक्ष स. दिवप्रीत सिंह (हन्नी), नीरज डाबर, राजेश कुमार बब्बल, राकेश हुड़िया, संजय मालिक, नितेश बख्शी सोनू, नवनीत लौ समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।     जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया।

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »