भाकियू का आंदोलन-एसएसपी कार्यालय का घेराव टला, अब डीएम ऑफिस पर पंचायत

आठ अक्टूबर के आंदोलन को लेकर किसान भवन पहुंचे एसएसपी संजय वर्मा ने की भाकियू शीर्ष नेतृत्व से वार्ता

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आठ अक्टूबर को विभिन्न समस्याओं और मामलों को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए बेमियादी पंचायत आयोजित करने की घोषणा के बाद बीती रात नाटकीय घटनाक्रम में इस महापंचायत को निरस्त कर दिया गया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से 72 घंटे के आंदोलन की तैयारी के साथ आठ अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय को घेरने का ऐलान किया था। बीती रात एसएसपी संजय वर्मा खुद किसान भवन पहुंचे और भाकियू के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करते हुए कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के बाद आठ अक्टूबर के आंदोलन को निरस्त कर दिया गया, जबकि भाकियू ने अब डीएम कार्यालय पर पंचायत करने का ऐलान किया है।
बता दें कि भाकियू के कुछ नेताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कथित कार्यवाही और अन्य समस्याओं को लेकर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने जिले में तैनात अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाये और यूनियन के पदाधिकारियों से मुजफ्फरनगर में संगठन के अस्तित्व को बचाने के लिए आंदोलन करने का आह्नान किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि आठ अक्टूबर को पूरे जिले और आसपास के जनपदों से यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान 72 घंटे की तैयारी के साथ एसएसपी कार्यालय पहंुचेंगे और समस्याओं के समाधान तक आंदोलन किया जायेगा। इस बार भाकियू ने आरपार की लड़ाई की बात कहते हुए साफ कर दिया था कि आंदोलन से पहले अफसरों से कोई बात नहीं की जायेगी, लेकिन रविवार की देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में इस आंदोलन को वापस ले लिया गया।
भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान ने बताया कि आठ अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय का घेराव और पंचायत का कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व की ओर से तय किया गया था, संगठन पूरी शक्ति के साथ इसकी तैयारियों में लगा हुआ था। रविवार की देर रात एसएसपी संजय वर्मा और एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल किसान भवन सिसौली पहंुचे थे। वहां पर यूनियन के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत और प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस वार्ता के दौरान यूनियन की ओर से रखे गये सभी प्रमुख मुद्दों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि समाधान किया जायेगा। धीरज लाटियान ने बताया कि वार्ता सुखद रही और शीर्ष नेतृत्व ने आठ अक्टूबर की एसएसपी कार्यालय पर प्रस्तावित पंचायत को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अक्टूबर माह की यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय पर करने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. में इस इतवार-आई और न्यूरो चिकित्सा शिविर का मिलेगा दोहरा लाभ

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य देशभक्ति रैली – “राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः” परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के

Read More »