मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 6 से 12 अप्रैल तक हांगे विविध आयोजन और जनसंपर्क अभियान

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए मुजफ्फरनगर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 6 अप्रैल को जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक ध्वजारोहणा, सम्मान समारोह, सार्वजनिक स्वच्छता और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए जिला स्तरीय बैठक में विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने जानकारी दी है कि पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में जिले में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिला संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर मंगलवार को गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति, मण्डल और बूथ स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में स्थापना दिवस अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक गजेन्द्र मावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय गर्ग और जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा रिपोर्ट: 450 पन्नों की गोपनीय जांच आयोग ने सीएम योगी को सौंपी, हिंदू आबादी में 78 साल में 30% की गिरावट

स्थापन दिवस अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक गजेन्द्र मावी ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी में हैं और हम पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को एक उत्सव के रूप में मनाने जा रहे है। देश के कोने-कोने से करोडों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा सेवा भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं। पार्टी की विशिष्ट विचारधारा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता एवं सरकार की उपलब्धियों तथा कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम को देश की जनता सराहना कर रही है और व्यापक रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग का अपार जन समर्थन मिल रहा है तथा लगातार पार्टी का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में आगामी दिनों के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता समर्पण भाव से जुट जायें।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में और भारत में ईरान अमेरिका युद्ध के कारण भय का माहौल बना हुआ है, आम जनमानस अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य से काम लें, भारत सरकार आवश्यक वस्तु, तेल और गैस की आपूर्ति के लिए संकल्पित हैं, छह को घर घर जाकर कार्यकर्ता सम्पर्क करें और झंडा लगायें। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता पहले अपने घर पर झंडा लगायें और घर घर जाकर सम्पर्क कर भाजपा सरकारों की नीतियों, उपलब्धियों को बतायें। आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के प्रशांत सैनी ने 12 साल की मेहनत से सीए परीक्षा में हासिल की सफलता

बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा की वैचारिक नींव 1925 में पड़ी थी, जबकि एक राजनीतिक दल के रूप में 6 अप्रैल 1980 को इसकी स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में पार्टी की सरकारें लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। 6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके अलावा मंडल और बूथ स्तर तक कार्यालयों को सजाया जाएगा तथा प्रेरणा स्रोत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का ध्वज फहराएगा और घर-घर जाकर जनसंपर्क करेगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे लोगों को पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और विचारधारा से अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक घरों पर भाजपा का झंडा लगवाएं। कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों का सम्मान, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा, तथा लाभार्थियों से संपर्क कर सक्रिय सदस्य सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभ

जनपद में पार्टी स्थापना दिवस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। महामंत्री संजय गर्ग को जिला संयोजक, जबकि उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक और मंत्री दिनेश पुंडीर को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वंदना वर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदीप सैनी, डॉ. पुरुषोत्तम, श्रीमोहन तायल, रूपेन्द्र सैनी, राजू अहलावत, विशाल गर्ग, जोगेन्द्र गुर्जर, विनीत चौहान, अमरजीत गुर्जर, विजय प्रजापति, अंजलि चौधरी, सचिन पावटी, रविकांत पाल, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, रक्षित नामदेव, लवी विकल, पुरोहित उटवाल, पंकज महेश्वरी, सर्वेश पिन्टू त्यागी, कविता सैनी, अजय सागर, मौहम्मद सलीम, सुन्दर पाल, यशवीर सिंह, प्रवीण खेडा, नन्दकिशोर पाल, मोनू कुरथल, विकास चौहान, हिमांशु सेनी, अरूण खारी, रोहित खत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »

बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा सनातनी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का भव्य स्वरूपः कपिल देव

बालाजी जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा को लेकर मंत्री कपिल देव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुजफ्फरनगर। आगामी 2 अप्रैल मे बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली देश की सबसे बड़ी एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर आज बालाजी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक मे माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर समिति के संरक्षक भीम सैन कंसल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट, एक्शन विद्युत, नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुबह मंत्री कपिल देव ने श्री बालाजी धाम पहुंचकर कथा श्रवण किया और कथा के समापन पर सभी को बधाई दी। वो भजनों पर भक्तों के साथ

Read More »