पकड़ा, पीटा और उठाकर पटक दिया-दो अधिवक्ता भाइयों के खिलाफ मुकदमा

शिया समाज की संस्था में वर्चस्व और गांव में भूमि को लेकर विवाद की रंजिश में हमले का आरोप, पुलिस कार्यवाही में जुटी

मुजफ्फरनगर। शहर में चर्चित बन चुके एक हमले के मामले ने कानून के रखवालों पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। जिला कचहरी में अपनी वकालत के पेशे के कारण एक खास पहचान रखने वाले दो वरिष्ठ अधिवक्ता भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही पड़ोसी पर घर के बाहर रात में उस समय हमला कर दिया, जबकि वो फोन पर बात करते हुए टहल रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें आरोपितों को पड़ोसी को उठाकर जमीन पर पटकते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि शिया समाज की एक संस्था में वर्चस्व की लड़ाई और गांव में भूमि विवाद की पुरानी रंजिश इस हमले की जड़ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता भाइयों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का कारण बना यह प्रकरण 3 नवम्बर की रात का बताया गया है। इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दो लोग सड़क पर फोन पर बात करते हुए घूम रहे एक व्यक्ति से हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक हमलावर व्यक्ति ने पीड़ित को बाहों में भरकर दो बार जमीन पर पटका, इस वीडियो के वायरल होने के बाद जनपद में नई हलचल मच गई, क्योंकि वीडियो में जो दो व्यक्ति हमलावर बताये जा रहे हैं, वो एक प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य होने के साथ ही वकालत के सम्मानजनक पेशे से भी जुड़े हुए हैं।

इस प्रकरण में पीड़ित मशहद रजा उर्फ नदीम जैदी पुत्र नजर मौहम्मद जैदी एडवोकेट निवासी नजर कालोनी अंसारी रोड ने वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर अली के दो पुत्रों अमजद अली एडवोकेट और फिरोज अली एडवोकेट निवासी नजर कालोनी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों अधिवक्ता भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मशहद ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 3 नवम्बर को करीब नौ बजे उनके पास उनके भाई शाजी रजा का फोन कॉल आया था, उस समय मशहद नजर कालोनी में ही अपने पडौसी शबीह मुस्तफा एडवोकेट की बैठक में आबाद हुसैन के साथ बेठे हुए थे। मशहद फोन पर बात करते हुए बैठक से बाहर निकले और गली में ही टहलने लगे। आरोप है कि इसी बीच अमजद अली और फिरोज अली अपने घर से बाहर आये और मशहद रजा पर हमला कर दिया। मारपीट के साथ ही गाली गलौच और धमकी देने के भी आरोप लगाये। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अमजद और फिरोज के खिलाफ बीएनएस की धारा 115-2, 351-3, 352 और 131 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि अमजद अली और मशहद रजा के बीच आर्य समाज रोड पर शिया समाज की धार्मिक संस्था सादात हॉस्टल की प्रबंध समिति अंजुमन सादात-ए-बाहरा में वर्चस्व को लेकर खींचतान चल रही है। इस संस्था की प्रबंध समिति में अमजद अली अध्यक्ष रहे। जबकि अब नई कमेटी में मशहद को चुना गया है। इस नई कमेटी के चुनाव को लेकर दो गुट बन गये हैं। इसी को लेकर अमजद अली ने कोर्ट में वाद भी दायर कर रखा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी विवाद को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग बेटियों से किया था दुष्कर्म: मुठभेड़ में पुलिस ने कर दिया हैवान पिता को लंगड़ा

गांव में जमींदारा-भूमि को लेकर दोनों के बीच चल रहा विवाद
मुजफ्फरनगर। अमजद अली और मशहद अली शहर में नजर कालोनी में तो पड़ौसी हैं, साथ ही वो एक ही गांव के मूल निवासी भी हैं। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में नासिर अली एडवोकेट और नजर मौहम्मद एडवोकेट का जमींदारा है। दोनों ही परिवार बड़े काश्तकार के रूप में क्षेत्र में जाने जाते हैं और इनके बीच खानदानी रिश्ते भी बताये गये हैं। कहा जाता है कि बेलड़ा गांव में दोनों परिवारों की जमीन के चक भी आसपास ही हैं।

इसे भी पढ़ें:  कपिल देव बोले-किसी की हिम्मत नहीं, हमसे बदतमीजी कर बैठे

जमीन को लेकर भी इनके बीच पुरानी रंजिश बनी है। मशहद रजा ने पुलिस को 03 नवम्बर को दी एक तहरीर में इसका जिक्र भी साफतौर पर किया है। इसमें मशहद ने पुलिस को बताया है कि उनकी कृषि भूमि बेलड़ा गांव में है। अमजद के परिवार की भी कृषि भूमि वहीं पर है और उनके खेत से मिली है। आरोप है कि अमजद और फिरोज ने खेत की चकरोड़ काटकर अपनी भूमि में मिला ली थी, इसी को लेकर उनके द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की और उस पर जांच चल रही है। मशहद का कहना है कि इसी रंजिश के कारण उन पर 3 नवम्बर की रात में हमला किया गया है। हालांकि अमजद अली और फिरोज अली ने मशहद के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: शादी से पहले युवती की हत्या, आरोपी युवक ने की आत्महत्या

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  कपिल देव बोले-किसी की हिम्मत नहीं, हमसे बदतमीजी कर बैठेजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »