प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर जश्न-मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खिलाई जीत की मिठाई

प्रमोद राठी का निर्विरोध निर्वाचन उनकी सादगी, जनसेवा के प्रति समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और किसानों के बीच मजबूत विश्वास का प्रमाण

मुजफ्फरनगर। भूमि विकास बैंक सदर के चेयरमेन पद पर प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्षाेल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने आवास पर प्रमोद राठी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रमोद राठी का निर्विरोध निर्वाचन उनकी सादगी, जनसेवा के प्रति समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और किसानों के बीच मजबूत विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रमोद राठी भूमि विकास बैंक सदर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के साथ-साथ किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों और बैंक से जुड़े लाभार्थियों के हितों की रक्षा करते हुए प्रभावी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। मंत्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों की आर्थिक मजबूती की रीढ़ है और इसके माध्यम से कृषि विकास, ग्रामीण उत्थान तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। प्रमोद राठी के नेतृत्व में बैंक और अधिक पारदर्शी, सशक्त और किसान-हितैषी बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच गौशाला का जायजा लेने निकले एडीएम नरेन्द्र बहादुर

इस खुशी के अवसर पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित चेयरमेन का भव्य स्वागत किया गया। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया और पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने पुष्पमालाएँ पहनाकर प्रमोद राठी का अभिनंदन किया तथा एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर अपनी प्रसन्नता साझा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, बैंक से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, किसान प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रमोद राठी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए आशा जताई कि उनके कार्यकाल में भूमि विकास बैंक सदर किसानों की समस्याओं के समाधान, ऋण सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। नवनिर्वाचित चेयरमेन प्रमोद राठी ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उन्हें दिया गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा किसानों और बैंक से जुड़े हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में एयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »