प्रयागराज में एयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

प्रयागराज में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान उड़ान के दौरान संतुलन खो बैठा और तालाब में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि दो-सीटर विमान में मौजूद दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:20 बजे केपी कॉलेज के पीछे स्थित इलाके में हुई। यह क्षेत्र शहर के बीचों-बीच है, जहां आसपास स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां भी मौजूद हैं। माघ मेला क्षेत्र यहां से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है। विमान गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:  20 घंटे में पकड़ा गया 13.65 लाख और फार्च्युनर उड़ा ले जाने वाला ड्राईवर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे से पहले दोनों पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी। दोनों तालाब में उतरे और कीचड़ में फंस गए थे, जिन्हें पास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जिस तालाब में विमान गिरा, वहां चारों ओर जलकुंभी फैली हुई है, जिससे राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। मौके पर सेना, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA---22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंद

डिफेंस विंग के अनुसार, यह माइक्रोलाइट प्रशिक्षण विमान बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया था। अधिकारियों का कहना है कि पायलटों की त्वरित कार्रवाई से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहत

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- 42 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 14 करोड़ जारीसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  केवल उद्योगों के कारण ही प्रदूषण नहीं,आरडीएफ आज की आवश्यकता-पंकज अग्रवालवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  20 घंटे में पकड़ा गया 13.65 लाख और फार्च्युनर उड़ा

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »