अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबित

नगर पंचायत कार्यालय में मारपीट के आरोप में लिया एक्शन, कूड़े की शिकायत करने पहुंचे नागरिक के साथ अभद्रता का मामला, दो सदस्यीय जांच समिति गठित

पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी कार्यालय में कूड़ा उठान को लेकर की गई एक शिकायत ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब शिकायतकर्ता के साथ कार्यालय परिसर में ही मारपीट का आरोप सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित सफाई नायक को निलंबित कर दिया है तथा निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।
पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय में कूड़े की समस्या को लेकर शिकायत करने पहुंचे एक नागरिक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुरकाजी निवासी महेश सैनी ने नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि बीती 27 दिसंबर 2025 को वह नगर पंचायत कार्यालय में कूड़ा उठाने की शिकायत लेकर गया था। शिकायत में बताया गया कि कार्यालय में मौजूद सफाई नायक रविकांत उर्फ मंजू ने अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर शिकायतकर्ता महेश सैनी के साथ मारपीट की। नगर पंचायत कार्यालय जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से न केवल शिकायतकर्ता आहत हुआ, बल्कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परखे हथियार और लाठी-डंडे

अनुशासनहीनता के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन जहीर फारूकी ने अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने तत्काल प्रभाव से सफाई नायक रविकांत उर्फ मंजू को निलंबित कर दिया तथा उसे वार्ड से हटाते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही सफाई नायक के कार्यों के समस्त दायित्व दीपक कुमार, मेनपाल बाल्मीकि और रविन्द्र बाल्मीकि को सौंप दिए गए हैं, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।

इसे भी पढ़ें:  ईओ से फर्जी चैक साइन कराने का लेखाकार पर आरोप, भेजा नोटिस

चेयरमैन जहीर फारूकी के निर्देश पर शिकायत की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अवर अभियंता सुमित कुमार और प्रधान लिपिक समर काजमी को शामिल किया गया है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी की इस सख्त कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने उनके निर्णय और नगर पंचायत प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। इससे दूसरे कर्मचारियों को भी सबक मिलेगा और नगर पंचायत में और सख्ती के साथ अनुशासन स्थापित होगा।

इसे भी पढ़ें:  मृत्यु के बाद रोशनी की सौगातः बहन का नेत्रदान कर भाइयों ने पेश की मिसाल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जन्मदिन श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »