खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक

खतौली स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाडा में चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक पिछले दस वर्षों की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया। मुजफ्फरनगर से पधारे पंडित मधुबन शास्त्री के सान्निध्य में संगीतमय और भक्तिमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।  कार्यक्रम में विधान आमंत्रणकर्ता के रूप में राजीव जैन प्रेम विहार मुजफ्फरनगर परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरी

मंडप उद्घाटन का सौभाग्य अमरचन्द सुनील जैन सराफ को प्राप्त हुआ, जबकि ध्वजारोहण शशांक सराफ परिवार द्वारा किया गया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य संदीप जैन, शशांक जैन टिम्बर परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य मंगल कलश की स्थापना विकास जैन आर्यन वेंकट हाल वालो द्वारा की गई। चारों दिशाओं के कोनों पर कलश स्थापना का कार्य शिल्पी जैन, बीना जैन, रजनी जैन, अंजू जैन ने संपन्न किया।

भक्तिमय वातावरण में हुआ गुणगान

विधान मंडप की मंगल क्रियाओं के पश्चात विधिवत विधान का आरंभ हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से चन्द्रप्रभ भगवान का गुणगान किया और संगीतमय वातावरण में नृत्य कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।जिनवाणी विराजमान का सौभाग्य विनय जैन, रामकुमार जैन, संदीप जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अष्ट मंगल द्रव्य और पांच मेरु की स्थापना भी की गई। रात्रि में डॉ नेमचंद जैन शास्त्री ने प्रवचन देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया। प्रश्न मंच में उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन कलपेन्द्र जैन ने किया।

इसे भी पढ़ें:  MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों को मेडिकल कॉलेज से नहीं मिली सूचना, हत्या का मुकदमा दर्ज

आयोजन में हितेष जैन, राहुल पैकर्स, संजय जैन अनन्त वीर्य, राजकुमार जैन, मदन जैन, कमल जैन, अमित जैन, राहुल टिम्बर, जय भगवान जैन, संतोष जैन, सरिता जैन, सुनीता जैन, आयुषी जैन, शैलबाला जैन, रीतू जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

विधान के समापन पर भूषण लाल मुकेश जैन आढ़ती एवं प्रभा जैन पवन जैन प्रवक्ता परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस प्रकार खतौली में आयोजित चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण बनकर संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का हुआ भव्य आगाज

मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया उद्घाटन, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा खिताबी मुकाबला मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार को बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य शुभारंभ खेल उत्साह और दर्शकों की तालियों के बीच हुआ। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर टी-20 प्रारूप की इस क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आगाज के साथ ही जिले में खेल महोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लीग का आयोजन

Read More »

मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला: दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। फुगाना थाना क्षेत्र के सराय चौकी में सामने आए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद चौकी प्रभारी रजत चौधरी और हेड कांस्टेबल विनीत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और प्राथमिक जांच में भ्रष्टाचार के संकेत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11

Read More »