चरथावल में पशु चोर गिरोह से मुठभेड़, एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, दूसरा दबोचा गया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी में सक्रिय एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा ने उठाई खतौली से हस्तिनापुर के लिए बस सेवा की मांग

पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 10 बजे चल रहे सघन कॉम्बिंग अभियान के दौरान पशु चोरों से आमना-सामना हो गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनाम पुत्र शरीफ, निवासी ग्राम सिंधावली, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर, के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  बेटियों को भाजपा सरकार में मिली सुरक्षा और सम्मानः मीनाक्षी स्वरूप

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य शाहनूर पुत्र रज्जाउल्ला को भी गिरफ्तार किया। शाहनूर मूल रूप से चूड़ियाला, थाना मीरापुर का रहने वाला है और वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के न्याजूपुरा में रह रहा था।

हालांकि गिरोह का तीसरा सदस्य मोहम्मद आमिल पुत्र मोहम्मद आमिर, निवासी ग्राम घंडी सरवट पचेंडा रोड, मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  टोल पर लेट आए कर्मचारी को टोका, फोन पर मिली हत्या की धमकी

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »