मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योग

जिला पंचायत सभाकक्ष में घंटों चली बैठक में आरडीएफ ईंधन, प्रदूषण और ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई बिंदुवार चर्चा

किसान नेताओं और अफसरों के सामने अपनी बात पर अड़े उद्यमी, कहा-नियमानुसार ही फैक्ट्रियों में जल रहा आरडीएफ

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में फैक्ट्रियों में आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) के उपयोग, दूसरे राज्यों से आ रहे गीले कूड़े को जलाने और उससे फैल रहे प्रदूषण को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासन सक्रिय भूमिका निभाने के लिए एक बिचौलिया के रूप में सामने आ गया है। किसान नेताओं और उद्यमियों के बीच बढ़ती खींचतान को समाप्त करने के लिए पहली बार दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता कराई गई, जिसमें समस्याओं को उठाया गया तो वहीं समाधान के रास्ते भी निकाले गये। उद्यमी अपनी बात पर अड़े नजर आये। किसान नेता राकेश टिकैत ने जब आरडीएफ न जलने देने की चेतावनी देते हुए धमकाया तो पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल भी उग्र हो गये और साफ कह दिया कि सभी उद्योग बंद कर चाबियां डीएम को सौंप देंगे, दबाव नहीं सहन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज़, पहले दिन हल किया हिन्दी का प्रश्नपत्र

आरडीएफ के नाम पर फैक्ट्रियों में दूसरे राज्यों से लाए जा रहे गीले कूड़े को जलाने और उससे हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को लेकर उद्यमियों और किसान संगठनों के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी के बीच गुरुवार को प्रशासन ने मध्यस्थता करते हुए अहम बैठक आयोजित की। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में आरडीएफ, प्रदूषण और किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर पहली बार किसान नेता और उद्योगपति आमने-सामने आए।

एडीएम प्रशासन संजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में बिंदुवार समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्यमियों की ओर से पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बिन्दल पेपर मिल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज अग्रवाल ने पक्ष रखा, जबकि किसानों, ग्रामीणों और आम जनता की आवाज बनकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बैठक में मौजूद रहे। बैठक करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें दोनों पक्षों के बीच आरडीएफ की परिभाषा, उसकी वैधानिक स्थिति, फैक्ट्रियों में इसके उपयोग और उससे होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर तर्क-वितर्क होते रहे। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि आरडीएफ की आड़ में दूसरे राज्यों से गीला कूड़ा लाकर जलाया जा रहा है, जिससे गांवों और खेतों में प्रदूषण फैल रहा है और ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  विकास बालियान के निर्देशन में जानसठ-मंसूरपुर में शूटिंग शुरू

वहीं उद्यमियों की ओर से पंकज अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जनपद में उद्योग केवल अनुमति प्राप्त आरडीएफ ईंधन का ही उपयोग कर रहे हैं और उसी के अनुरूप फैक्ट्रियों में बॉयलर व अन्य मशीनरी स्थापित की गई है। उनका कहना था कि सभी कार्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और शासन की गाइडलाइन के तहत किए जा रहे हैं। ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी हो रही है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं और समस्याओं के समाधान को लेकर बिंदुवार चर्चा की। बैठक में कुछ ऐसे मुद्दे भी सामने आए, जिनके निस्तारण के लिए शासन स्तर पर निर्णय आवश्यक बताया गया। इस पर दोनों पक्षों की सहमति से प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन द्वारा जट मुजहेड़ा में फैक्ट्रियों में आरडीएफ ईंधन के विरोध में पंचायत की गई थी। उसी दौरान प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया था कि उद्यमियों के साथ बैठक कराकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। गुरुवार की बैठक उसी कड़ी का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इस बीच जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आरडीएफ के उपयोग और उससे जुड़े मामलों की निगरानी के लिए अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन पहले ही कर दिया है। समिति को फैक्ट्रियों की नियमित जांच करने और प्रत्येक रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसानों, ग्रामीणों और उद्योगोंकृतीनों के हितों का संतुलन बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक को सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई गई कि संवाद के जरिए विवाद का स्थायी समाधान निकलेगा।

इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो....

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »