कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा माल

व्यापारी के आदमियों को बंधक बनाकर पीटा, दी गई धमकी, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। कोयला खरीददृफरोख्त के कारोबार में लगे एक स्थानीय व्यापारी से राजस्थान के कथित सप्लायर द्वारा पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अग्रिम भुगतान लेने के बावजूद माल न भेजने पर जब व्यापारी ने अपने लोगों को बातचीत के लिए राजस्थान भेजा, तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और गंभीर धमकियां देकर भगा दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के खतौली कस्बा के इस्लामाबाद भूड़ निवासी जावेद पुत्र रियाजुदीन ने खतौली थाने में तहरीर देकर साइबर ठगी का आरोप लगाते हुए राजस्थान के व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जावेद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वो कोयले का व्यापारी और कुछ समय पहले राजस्थान के कोयला व्यापारी कालूराम का उसके पास माल खरीद के लिए फोन आया था। माल की छानबीन के लिए जावेद ने अपने दो आदमी कालूराम का पता देकर 6 नवम्बर को राजस्थान भेज दिये थे। दोनों राजस्थान के पाली स्थित सोजत सिटी में कोयला सप्लायर कालूराम से मिले और माल देखने के लिए फोन पर बात कराई। जावेद के अनुसार कालूराम से एक गाड़ी माल 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तय हो जाने के साथ ही उसने तत्काल ही 10 हजार रुपये एडवांस पेमेंट के रूप में कालूराम को ट्रांसफर कर दिये थे।
जावेद का कहना है कि पैसे लेने के बाद कालूराम ने भरोसा दिया कि अगले दिन गाड़ी लोड कराकर माल रवाना कर देगा। जावेद के दोनों आदमी वहीं पर किराये का कमरा लेकर रात को रुक गये। अगले दिन जावेद को उसके आदमियों ने फोन करके बताया कि कालूराम ने गाड़ी लोड़ करवानी शुरू करा दी है और भुगतान की मांग कर रहा है। कालूराम ने अपने आईसीआईसीआई बैंक के दो खाता नम्बर उसको भेजे, जिनमें जावेद ने अलग अलग करके 5.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। जावेद का आरोप है कि पूरा भुगतान प्राप्त करने के बाद कालूराम ने कहा कि कोयला लोड़ कराकर गाड़ी निकलवा दी है, लेकिन गाड़ी नहीं आई तो कालूराम को फोन किया, जो उसने रिसीव नहीं किया। अपने आदमियों से बात की तो इस धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने बताया कि कालूराम ने उनको बंधक बनाकर मारपीट की और धमकी देकर वहां से भगा दिया है। जावेद की शिकायत पर खतौली पुलिस ने राजस्थान निवासी कोयला सप्लायर कालूराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरी

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  गांवों में शिक्षा के मंदिर बंद, शराब ठेके खुले, ग्रामीणों में पनपा आक्रोश परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की,

Read More »