चंडीगढ़ में भिड़े कांग्रेसीः महिला नेता ने ब्लाक प्रमुख को थाने में जड़े थप्पड़, इस बात पर बढ़ा विवाद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ दिन पहले एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया गया था। इसी बात पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा और डड्डूमाजरा ब्लाक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस के बीच विवाद हो रहा था। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा और डड्डूमाजरा ब्लाक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ी कि मामला थाने पहुंच गया। गुस्से में आई ममता डोगरा ने मलोया थाने में ही अपनी ही पार्टी के ब्लाक प्रमुख को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद थाने में हंगामा मच गया। मामला वीरवार रात का है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक आपत्तिजनक फोटो से सारा विवाद शुरू हुआ। ममता डोगरा ने कहा कि फोटो उन्होंने नहीं भेजी लेकिन उन्होंने देखा कि उनके कई व्हाट्सएप ग्रुप में एक स्क्रीनशाट हरजिंदर सिंह की तरफ से शेयर किया गया, जिसमें लिखा था कि यह पोस्ट ममता डोगरा ने टीसीटी के ग्रुप में डाली है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और मलोया के पुलिस थाने पहुंच गईं। पुलिस ने हरजिंदर सिंह को भी बुलाया। सभी थाने के एक कमरे में बैठे हुए थे। इस पूरे घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें डोगरा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि स्क्रीनशाट लेकर अलग-अलग ग्रुप में क्यों डाला। इतना कह कर वह कुर्सी से उठती हैं कि हरजिंदर सिंह को एक-एक करके कई थप्पड़ मारती हैं। इस दौरान आसपास कई लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आए। इसमें पूर्व मेयर व पार्षद कुलदीप कुमार भी हैं, जो दोनों को छुड़ाते हुए नजर आए। वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही यह सारी घटना हुई। एरिया एसएचओ ने कहा कि उन्होंने दोनों के मोबाइल चेक किए हैं। नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को मामले की वीडियो वायरल होने के बाद हरजिंदर सिंह ने भी चंडीगढ़ की एसएसपी को शिकायत दी। कहा है कि थाने में पहले से ही प्लानिंग की गई थी। योजना के तहत ही अलग-अलग एंगल पर मोबाइल से वीडियो रिकार्ड की गई और उसे वायरल किया गया। इससे उनकी छवि काफी ज्यादा खराब हुई है। उन्होंने इस मामले में की शिकायत में कई लोगों के नाम भी लिए हैं और कहा है कि इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा है कि उन्होंने कोई स्क्रीनशाट वायरल नहीं किया। उन्होंने तो सिर्फ लोगों को सचेत करते हुए कहा था कि ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरण

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  बेटियों की सुरक्षा पर सवालः घर में घुसकर सिरफिरे ने पीटा, इंस्टाग्राम पर कर दिया

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 8 की मौत और 24 घायल; दिल्ली-मुंबई में हाई अलर्टग्रामीणों ने तत्काल

Read More »