छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में तीन और बच्चों की मौत के बाद आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। पांच बच्चे नागपुर में गंभीर हालत में भर्ती हैं। सरकार का कहना है कि आरोपी कंपनी कोल्ड्रिफ के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम चेन्नई और काछीपुरम रवाना की गई है। मध्य प्रदेश में कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में तीन और मासूमों ने दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 20 पर पहुंच गई है। छिंदवाड़ा में 17, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। पांच बच्चे अब भी नागपुर में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। अब कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी के ऑनर को गिरफ्तार किया जाएगा। उसे पकड़ने के लिए दो टीम चेन्नई और काछीपुरम पहुंच चुकी हैं।
