बेहतर इलाज का भरोसा देकर दंपति ने की लाखों की ठगी

गंभीर बीमारी का फायदा उठाकर रिश्तेदारों पर 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, चेक बाउंस और धमकी देने की भी शिकायत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में इलाज कराये जाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के बेहतर उपचार के लिए अपने ही रिश्तेदारों पर भरोसा कर बड़ी रकम अदा कर दी और इसके बाद अस्पताल में रकम नहीं देने का आरोप रिश्तेदारों पर लगाया है, जिसके बाद न तो इलाज में वादा निभाया गया और न ही रुपये लौटाए गए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, तो अब आरोपियों पर मुकदमा कायम हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  350वें शहीदी पर्व पर देवबंद में प्रभात फेरी, गुरु तेग बहादुर जी को नमन

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अंकित विहार क्षेत्र निवासी अश्रुता चौधरी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-1 में प्रार्थना पत्र दाखिल कर अपने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके पति हर्ष राठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया गया कि 7 दिसंबर 2024 को गुरुग्राम निवासी लीना और उनके पति अनंत कुमार ने फोन कर इलाज में मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में अपनी पहचान होने का दावा करते हुए मरीज के इलाज का जिम्मा लेने की बात कही।

पीड़िता के अनुसार, 8 दिसंबर 2024 को वह अपने पति को लेकर गुरुग्राम पहुंचीं, जहां आरोपियों ने इलाज और ऑपरेशन के नाम पर पहले 5 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद 7 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। आरोप है कि ऑपरेशन के लिए समय पर अस्पताल में रकम जमा नहीं कराई गई, जिससे सर्जरी टल गई और बाद में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। आरोप है कि इलाज में देरी के कारण लगभग 3 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च हुए। बाद में आरोपियों ने केवल 1 लाख रुपये लौटाए और बाकी रकम के लिए बहाने बनाते रहे। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2025 में आरोपी उनके घर आए और जल्द रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन मार्च में दिया गया 6 लाख रुपये का चेक बैंक में बाउंस हो गया।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े लूटः दादा-पोते से बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटी

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का दावा है कि आरोपी अस्पताल के आसपास भोले-भाले लोगों को इसी तरह जाल में फंसाकर ठगी करते हैं। गंभीर आरोप यह भी है कि आर्थिक तंगी के चलते इलाज प्रभावित हुआ और 3 सितंबर 2025 को हर्ष राठी की मृत्यु हो गई। इस मामले में आरोपी लीना और अनंत पर कुल 11 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में पहले पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव आस्था की यात्रा को विराम, अब जलाभिषेक की तैयारीउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है। घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार

Read More »