खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल
खतौली तहसील होली मिलन कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। न्यायिक और रजिस्ट्री कार्यों के उपरांत सभी अधिवक्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।…
