दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.89 करोड़ का सोना जब्त, म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने सोने की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा किया है। एयरपोर्ट कस्टम्स प्रिवेंटिव टीम ने कार्रवाई करते हुए म्यांमार के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

कस्टम्स अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई 14 जनवरी 2026 को की गई। तीनों आरोपी यांगून (म्यांमार) से फ्लाइट 8M-620 के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित इंटरनेशनल अराइवल हॉल में वे ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी कस्टम्स टीम को उन पर शक हुआ।

इसे भी पढ़ें:  एक करोड़ के इनामी रामधेर समेत 12 माओवादियों ने किया सरेंडर

तलाशी में बरामद हुईं 13 सोने की ईंटें

यात्रियों की तलाशी और उनके बैगेज की जांच के दौरान कस्टम्स अधिकारियों ने उनके पास से 13 सोने की ईंटें (गोल्ड बार) बरामद कीं। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 2158 ग्राम बताया गया है। कस्टम्स विभाग ने इसकी टैरिफ वैल्यू करीब ₹2.89 करोड़ आंकी है।

इसे भी पढ़ें:  भोपाल लूट की वारदात: 80 हजार कैश लूटकर 2 लाख की बाइक छोड़ भागे बदमाश

कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई

कस्टम्स अधिकारियों ने बरामद सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है। वहीं, तीनों आरोपियों को धारा 104 के अंतर्गत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

कस्टम्स विभाग का कहना है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सोना कहां सप्लाई किया जाना था।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से बदलेगी यात्रा

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर खड़ी बस में लगी आग, बड़ा हादसा टलाउनका कहना है कि

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदाग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत

Read More »